IND vs NZ: वानखेड़े के मैदान पर फील्डिंग करने क्यों नहीं उतरे मयंक-शुभमन, BCCI ने बताया कारण
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पर मैच के तीसरे दिन ही भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शिकंजा मजबूत कर लिया है। पहली पारी में 325 रन बनाने के बाद भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को महज 62 रनों पर समेट दिया और 263 रनों की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 276 रन बनाये और पारी को घोषित कर दिया। इसके चलते भारत ने न्यूजीलैंड की टीम के सामने जीत के लिये 540 रनों का विशाल लक्ष्य रख दिया है जिसे हासिल कर पाना काफी मुश्किल है।
भारत के लिये पहली पारी में 150 रन बनाने वाले मयंक अग्रवाल ने एक बार फिर से शानदार बल्लेबाजी की और दूसरी पारी में 62 रनों की पारी खेली। वहीं पर शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट का पांचवा अर्धशतक लगाने से चूक गये और महज 47 रन पर आउट होकर वापस लौट गये। दोनों ही खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी में अच्छा खासा योगदान दिया लेकिन जब फील्डिंग की बारी आयी तो यह दोनों ही खिलाड़ी मैदान पर नजर नहीं आये।
और पढ़ें: IND vs NZ: भारत ने 539 रन की बढ़त पर घोषित की पारी, ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने एजाज पटेल
ऐसे में फैन्स ने यह पूछना शुरू कर दिया कि किस वजह से यह खिलाड़ी मैदान पर नजर नहीं आ रहे हैं। अब खुद बीसीसीआई ने इस मामले पर जवाब देते हुए जानकारी दी है और बताया है कि मयंक अग्रवाल जब तीसरे दिन बल्लेबाजी कर रहे थे तो फॉर आर्म में चोट लगी थी, तो वहीं पर शुभमन गिल के दायें हाथ की बीच की उंगली में कल फील्डिंग करते हुए चोट लगी है, जिसके बाद मेडिकल टीम ने दोनों खिलाड़ियों को बचाव के तौर पर आराम देने का फैसला किया है और यही वजह है कि दोनों खिलाड़ी मैदान पर फील्डिंग करते हुए नजर नहीं आये हैं।
गौरतलब है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का ध्यान रखते हुए अपने खिलाड़ियों को बल्लेबाजी का अभ्यास करने का सोचा और इसी वजह से जब कीवी टीम के खिलाफ उन्हें 263 रनों की बढ़त मिल चुकी थी उसके बावजूद उन्होंने फॉलो ऑन नहीं देने का फैसला किया। हालांकि भारतीय टीम के बल्लेबाजों (विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल) ने निराश किया और अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद अपने लिये एक बड़ी पारी नहीं खेल सके।
और पढ़ें: IND vs NZ: अर्धशतक लगाने से चूके पुजारा-गिल, बार-बार कर रहे हैं एक गलती
आपको बता दें कि जहां न्यूजीलैंड की टीम को जीत के लिये 540 रनों की दरकार है तो वहीं पर भारतीय टीम को जीत के लिये फिलहाल 7 विकेट की दरकार है। 17 ओवर्स के खेल के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने अपने 3 विकेट खो दिये हैं सिर्फ 56 रन ही बना सकी है। भारत के लिये रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी पारी के तीनों विकेट हासिल किये हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications