IND vs NZ: 132 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ यह कारनामा, ऐतिहासिक बनी सीरीज
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच वानखेड़े के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर बारिश के खलल के चलते पहले दिन का पहला सेशन पूरी तरह से धुल गया। हालांकि जब टॉस हुआ तो भारतीय टीम के लिये कप्तान विराट कोहली ने जीत हासिल कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टॉस के दौरान फैन्स को कई चौंकाने वाले फैसलों का सामना करना पड़ा, जहां पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बताया कि टीम के 3 बड़े खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे, रविंद्र जडेजा और ईशांत शर्मा चोटिल हो गये हैं, तो वहीं पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की कोहनी की चोट उभर आयी है।
इस खबर के आने के बाद दोनों टीमों को अपनी टीम में बदलाव करना पड़ा। विराट कोहली ने बताया कि अजिंक्य रहाणे को हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई है, जबकि केन विलियमसन के कोहनी की चोट दोबारा उबर आयी है। इसके चलते जहां भारत के लिये विराट कोहली कप्तानी में वापसी करते नजर आये तो वहीं पर कीवी टीम के लिये केन विलियमसन की जगह टॉम लैथम खेलते नजर आये।
और पढ़ें: IND vs NZ: जानें कैसा रहा वानखेड़े टेस्ट का पहला दिन, यह रही मैच की 3 बड़ी बातें
इसी के साथ ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही यह टेस्ट सीरीज ऐतिहासिक बन गई और 132 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार ही ऐसे कारनामे को अपने नाम करने वाली सीरीज बनी। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह दूसरी बार ही हुआ है जब 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 4 कप्तान मैच की कमान संभालते नजर आये हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही इस सीरीज में केन विलियमसन, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली और टॉम लैथम कप्तानी कर चुके हैं।
इससे पहले यह कारनामा 1989 में देखने को मिला था जब साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम के बीच 2 मैचों की सीरीज खेली गई थी। इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में ओवेन डुनेल ने साउथ अफ्रीकी टीम की कप्तानी की थी तो वहीं पर ऑबरी स्मिथ ने इंग्लैंड की कमान संभाली थी। हालांकि पहले मैच में दोनों खिलाड़ी चोटिल हो गये थे जिसके बाद सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की कमान मोंटी बोडेन ने संभाली तो वहीं पर साउथ अफ्रीकी टीम के लिये विलियम मिल्टन ने कप्तानी की।
और पढ़ें: IND vs NZ: वापसी के बाद फिर से डक पर आउट हुए कोहली, नाम किया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड
गौरतलब है कि पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने मयंक अग्रवाल के नाबाद 120 रनों की पारी की बदौलत 4 विकेट खोकर 221 रन बना लिये हैं। न्यूजीलैंड के लिये इस मैच में एजाज पटेल ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और चारों विकेट अपने नाम किये हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications