For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: क्या दूसरे टेस्ट मैच में खेलेंगे ऋद्धिमान साहा, कप्तान कोहली ने दी फिटनेस पर अपडेट

IND vs NZ
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कीवी टीम के युवा ऑलराउंडर रचिन रविंद्र के दम पर ड्रॉ रहा, जिसके बाद दोनों टीमें वानखेड़े के मैदान पर सीरीज का आखिरी मैच खेलने उतर रही हैं। भारतीय टीम के लिये इस मैच में टेस्ट प्रारूप के नियमित कप्तान विराट कोहली की वापसी हो रही है जिन्होंने पहले टेस्ट मैच से ब्रेक लिया था। ऐसे में टीम की प्लेइंग 11 में बदलाव होना तय नजर आ रहा है। इस बीच कानपुर टेस्ट में 2017 के बाद पहली बार अर्धशतक लगाने वाले ऋद्धिमान साहा के दूसरे टेस्ट में खेलने को लेकर सवालिया निशान लगे हुए हैं क्योंकि कानपुर टेस्ट के दौरान उनकी गर्दन में जकड़न आ गई थी, जिसके चलते वो दोनों पारियों में विकेटकीपिंग नहीं कर पाये थे।

इसकी वजह से उनकी हेल्थ को लेकर सवाल था कि क्या वो वानखेजे के मैदान पर खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में खेल पायेंगे या नहीं। अब इस सवाल का जवाब खुद कप्तान विराट कोहली ने दिया है। मैच से एक दिन पहले जब विराट कोहली प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे तो उन्होंने बताया कि साहा अब पूरी तरह से गर्दन की चोट से उबर गये हैं और फिट होकर वानखेड़े टेस्ट के लिये उपलब्ध हैं।

और पढ़ें: IPL 2022 की नीलामी से पहले कितने पैसे खर्च कर सकती है नई टीमें, जोड़ सकती है 3 खिलाड़ी

उन्होंने कहा,'साहा अब पूरी तरह से फिट हैं और गर्दन की चोट से उबर गये हैं। हम टीम के कॉम्बिनेशन पर चर्चा मैदान और पिच की परिस्थितियों को देखकर ही करेंगे।'

उल्लेखनीय है कि कानपुर टेस्ट मैच के तीसरे दिन जब भारतीय टीम फील्डिंग करने के लिये उतरी तो पता चला कि साहा की गर्दन में जकड़न है और उनकी जगह केएस भरत विकेटकीपिंग करते नजर आयेंगे। भरत ने उनकी जगह शानदार फील्डिंग करते हुए पहली पारी में 3 विकेट चटकाये जिसमें अश्विन की गेंद पर विल यंग का एक लो कैच भी शामिल रहा।

और पढ़ें: IND vs NZ: मुंबई टेस्ट से इस सीनियर खिलाड़ी को ड्रॉप करना चाहते हैं दिनेश कार्तिक, बताया किसे मिलने चाहिये जगह

साहा फिलहाल भारतीय टीम के दूसरी च्वाइस के विकेटकीपर हैं, ऐसे में उनकी बल्लेबाजी में खराब फॉर्म से करियर दांव पर लगा हुआ नजर आ रहा था, वहीं पर केएस भरत ने शानदार प्रदर्शन कर अपना दावा पेश कर दिया था, हालांकि जब दूसरी पारी में भारतीय टीम लड़खड़ा रही थी तो चोट से जूझ रहे ऋद्धिमान साहा ने नाबाद 61 रनों की पारी खेलकर भारतीय टीम को हार से बचाने में अहम योगदान दिया। साहा की इस पारी के चलते भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 284 रनों का लक्ष्य रखा।

ऐसे में साहा के फिट हो जाने के बाद विकेटकीपर की पॉजिशन में कोई बदलाव नहीं नजर आयेगा, हालांकि टीम में पुजारा, मयंक अग्रवाल और अजिंक्य रहाणे के खेलने पर अभी भी मिस्ट्री बरकरार है। कोहली की वापसी के साथ ही किसी एक खिलाड़ी को बाहर होना पड़ेगा और श्रेयस अय्यर ने जिस तरह का प्रदर्शन पहले मैच में किया है उन्हें बाहर बिठाना काफी मुश्किल होगा।

Story first published: Thursday, December 2, 2021, 16:32 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+