For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'कपिल देव जितना ही महान है यह खिलाड़ी', कानपुर टेस्ट के बाद इस दिग्गज के मुरीद हुए दिनेश कार्तिक

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ, हालांकि अगर नतीजें को छोड़ दें तो फैन्स को इस मैच में हर दिन हर सेशन में कुछ नया देखने को मिला जिसने उन्हें अपनी जगह से हिलने नहीं दिया। 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में रोमांच का अच्छा खासा तड़का देखने को मिला, जिसमें मैच कभी भारतीय टीम के खेमे की ओर जाता दिखा तो कभी कीवी टीम शिकंजा कसती नजर आयी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जहां भारतीय टीम मैच में आगे नजर आ रही थी तो वहीं पर चौथे दिन के पहले सेशन के बाद न्यूजीलैंड ने पकड़ बना ली थी।

और पढ़ें: 'वो हमेशा से मैचविनर रहे हैं', टेस्ट में हरभजन को पछाड़ने पर द्रविड़ ने जमकर की अश्विन की तारीफ

दूसरी पारी में महज 51 रन के स्कोर पर भारतीय टीम ने 5 विकेट खो दिये थे और काफी मुश्किल में नजर आ रही थी, हालांकि रविचंद्रन अश्विन ने 32 रनों की अहम पारी खेलकर श्रेयस अय्यर के साथ 52 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की और टीम की वापसी कराने में अहम योगदान दिया। उनकी अहम पारी की वजह से जब चौथे दिन का खेल खत्म हुआ तो भारतीय टीम ने अपने लिये हार के नतीजे को पूरी तरह खत्म कर दिया था।

और पढ़ें: IND vs NZ: क्या ऋद्धिमान साहा की तरह सिर्फ बल्लेबाजी कर मैदान छोड़ सकता है खिलाड़ी, जानें क्या कहते हैं नियम

अश्विन ने किया है शानदार प्रदर्शन

अश्विन ने किया है शानदार प्रदर्शन

जब चौथे दिन का खेल समाप्त हुआ तो भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 284 रनों का लक्ष्य रखा था और चौथी पारी में एक विकेट भी झटक लिया था। आर अश्विन ने विल यंग का विकेट लेकर पहली सफलता हासिल की और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में हरभजन सिंह की बराबरी कर ली थी। हालांकि जब आखिरी दिन का पहला सेशन समाप्त हुआ तो भारतीय टीम मैच से दूर होती नजर आ रही थी। लंच के बाद जब कीवी टीम ने वापसी की तो अश्विन ने खतरनाक नजर आ रहे टॉम लैथम का विकेट लेकर अपनी टीम को वापसी करने का मौका दिया और भारत के लिये टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज भी बन गये।

मैच के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने इस हरफनमौला खिलाड़ी की जमकर तारीफ की और अश्विन को मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट का कपिल देव बताया। अश्विन ने कानपुर टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 3-3 विकेट हासिल किये तो वहीं पर बल्लेबाजी में 38 और 32 रनों की अहम पारियां खेलकर योगदान दिया।

कपिल देव जितने ही महान हैं अश्विन

कपिल देव जितने ही महान हैं अश्विन

दिनेश कार्तिक का मानना है कि मौजूदा समय के रविचंद्रन अश्विन और पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी कपिल देव के बीच काफी समानता है और दोनों की बात एक ही क्लास में करनी चाहिये। इस दौरान कार्तिक ने कपिल देव और आर अश्विन के बीच होने वाली समानताओं की बात भी की।

क्रिकबज के साथ बात करते हुए कार्तिक ने कहा,'जाहिर सी बात है कि मैं उस परिस्थिति में नहीं हूं जहां पर इन दोनों खिलाड़ियों की तुलना कर सकूं लेकिन मुझे लगता है कि इन दोनों खिलाड़ियों की बात एक तरह से होनी चाहिये। वह कपिल देव जितने ही महान खिलाड़ी हैं। जब भी बात भारतीय टीम के लिये की जाती है तो दोनों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम कोम ैच जिताने का काम किया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि दोनों ही इस देश के लिये लंबे समय में मिलने वाले सबसे बेस्ट ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे हैं।'

उन्हें बेस्ट ऑलराउंडर की श्रेणी में रखना होगा

उन्हें बेस्ट ऑलराउंडर की श्रेणी में रखना होगा

दिनेश कार्तिक ने अपनी बात के समर्थन में अश्विन के आंकड़ों का हवाला दिया और कहा कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर की लिस्ट में शामिल करने के लिये उनके आंकड़े ही काफी है, उन्होंने जितने शतक इस प्रारूप लगाये हैं बहुत सारे क्रिकेटर्स वो कर पाने में नाकाम रहते हैं। आपको बता दें कि भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव को सबसे महान हरफनमौला खिलाड़ियों में गिना जाता है जिन्होंने 138 टेस्ट मैच खेलकर 434 विकेट अपने नाम किये थे और 5248 रनों का योगदान दिया था।

उन्होंने कहा,'अश्विन ने जितनी बार मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता है उसे देखते हुए आपको उन्हें भारत के सबसे महान ऑलराउंडर खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल करना होगा। 80 टेस्ट मैचों में 419 विकेट हासिल कर अविश्वसनीय रिकॉर्ड है और इस दौरान बल्लेबाजी में भी 5 शतकों का योगदान उन्हें ज्यादा अहम खिलाड़ी बनाता है। बहुत सारे बल्लेबाज अपने पूरे टेस्ट करियर में इतने शतक नहीं लगा पाते हैं। कई खिलाड़ी हैं जिन्होंने 30-35 टेस्ट मैचों में शिरकत की है और अब तक 5 शतक नहीं लगा सके हैं।'

Story first published: Monday, November 29, 2021, 21:17 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+