For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: केदार जाधव के आलोचकों को रवि शास्त्री का करारा जवाब, जानें क्या बोले

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार (24 जनवरी) से शुरु होने वाली टी20 सीरीज के लिये भारतीय टीम ऑकलैंड पहुंच चुकी है। इस दौरे पर भारत को कीवी टीम के खिलाफ 5 टी20 मैच खेलने है जबकि इसके 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जायेगी। बीसीसीआई ने मंगलवार को न्यूजीलैंड दौरे के लिये वनडे टीम का ऐलान किया था जिसको देखने के बाद भारतीय फैन्स काफी नाराज हो गये थे और सोशल मीडिया पर ही भारतीय चयनकर्ताओं, बीसीसीआई और कोच रवि शास्त्री की क्लास लगा दी थी।

और पढ़ें: जानें क्यों एमएस धोनी रखते थे लंबे सुनहरे बाल, आकाश चोपड़ा ने खोला राज, बाल कटवाने पर क्या बोले

क्रिकेट फैन्स की नाराजगी का कारण था न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में केदार जाधव को शामिल किया जाना। अब इस मुद्दे पर भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

और पढ़ें: INDvNZ: न्यूजीलैंड में आया ये 1 बदलाव भारत को बना देगा सीरीज का सिकंदर: सचिन तेंदुलकर

टीम में अहम रोल निभाते हैं केदार जाधव

टीम में अहम रोल निभाते हैं केदार जाधव

मंगलवार को न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम का ऐलान होते ही फैन्स ने चयनकर्ताओं को केदार जाधव के टीम में शामिल होने पर सवाल उठाने शुरु कर दिये। फैन्स का मानना था कि केदार जाधव न तो गेंदबाजी करते हैं और न ही बल्लेबाजी में पिछले कुछ वक्त से कोई कमाल दिखा रहें हैं तो ऐसे में सूर्यकुमार यादव को उनकी जगह क्यों नहीं शामिल किया गया।

अब फैन्स की ओर से हो रही इस लगातार आलोचना पर हेड कोच रवि शास्त्री ने जवाब देते हुए कहा है कि केदार जाधव टीम का अहम हिस्सा हैं और वह काफी अहम रोल निभाते हैं।

शास्त्री ने एक इंटरव्यू में कहा, 'केदार जाधव भारत की वनडे टीम का अभिन्न हिस्सा है जो कि न्यूजीलैंड में खेलने वाली है।'

जल्द मैदान पर फिर से एक साथ दिखाई दे सकती है 'कुलचा' की जोड़ी

जल्द मैदान पर फिर से एक साथ दिखाई दे सकती है 'कुलचा' की जोड़ी

फैन्स के बीच 'कुलचा' के नाम से मशहूर भारतीय स्पिनर्स कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी पिछले काफी समय से सीमित ओवर प्रारूप में एक साथ नहीं दिखाई दी है, जब इसको लेकर कोच रवि शास्त्री से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि फैन्स को जल्द ही यह मौका मिल सकता है।

रवि शास्त्री ने कुलचा के मैदान पर एक साथ वापसी को लेकर कहा,'हम उस पर जल्द ही कोई फैसला लेंगे। मैदान पर आवश्यकता के अनुसार ही टीम उतारी जाती है। फिर भी देखते हैं कि हम यह कब कर सकते हैं।'

शिखर धवन की चोट से टीम को हुआ नुकसान

शिखर धवन की चोट से टीम को हुआ नुकसान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में कंधे की चोट की वजह से टीम से बाहर हो जाने वाले शिखर धवन को लेकर कोच रवि शास्त्री काफी निराश नजर आये।

उन्होंने कहा,' किसी भी अनुभवी खिलाड़ी का चोटिल होना टीम के लिये दुखद होता है। खास तौर से तब जब वह एक मैच विनर हो। इससे टीम को नुकसान होता है।'

आपको बता दें कि शिखर धवन के चोटिल होने के बाद न्यूजीलैंड सीरीज में टी20 में जहां संजू सैमसन की वापसी हुई है तो वहीं वनडे प्रारूप में पृथ्वी शॉ लौट आये हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसी है टीम इंडिया

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसी है टीम इंडिया

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडियाः विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, केदार जाधव।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम इंडियाः विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, संजू सैमसन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर।

Story first published: Thursday, January 23, 2020, 12:40 [IST]
Other articles published on Jan 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+