For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: कानपुर टेस्ट के बाद राहुल द्रविड़ के जेस्चर ने जीता फैन्स का दिल, ग्राउंडस्टाफ को दिया तोहफा

IND vs NZ
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के नये हेड कोच राहुल द्रविड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही द्विपक्षीय सीरीज के साथ अपने कोचिंग करियर के एक नये अध्याय की शुरुआत कर दी है। टी20 सीरीज में कीवी टीम को क्लीन स्वीप करने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गये टेस्ट मैच के साथ ही अपने पसंदीदा प्रारूप में भी टीम का नेतृत्व किया। हालांकि जीत की कगार पर खड़ी भारतीय टीम नतीजे को महज एक विकेट से अपने पक्ष में करने में नाकाम रही। मैच का नतीजा भले ही ड्रॉ पर खत्म हुआ लेकिन फैन्स को पांचों दिन एक रोमांचक मैच देखने को मिला जिसमें आखिरी दिन के आखिरी ओवर तक सभी की सांसे अटकी हुई थी।

मैच के बाद भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम के ग्राउंडस्टाफ की तारीफ करते हुए ऐसा जेस्चर दिखाया जिसने सोशल मीडिया पर फैन्स का दिल जीत लिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार शिव कुमार के नेतृत्व में ग्रीनपार्क स्टेडियम पिच को तैयार करने वाले ग्राउंड स्टाफ को राहुल द्रविड़ ने निजी तौर पर 35 हजार रुपये का दान किया है।

और पढ़ें: 'वो हमेशा से मैचविनर रहे हैं', टेस्ट में हरभजन को पछाड़ने पर द्रविड़ ने जमकर की अश्विन की तारीफ

द्रविड़ ने यह राशि ग्राउंड स्टाफ की मेहनत से प्रभावित होने के बाद दिया है जिन्होंने एक रोमांचक 5 दिवसीय मैच के लिये शानदार पिच तैयार की। मैच के बाद उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने जानकारी देते हुए कहा,'हम यह आधिकारिक घोषणा करना चाहते हैं कि राहुल द्रविड़ ने हमारे ग्राउंडसमेन को निजी तौर पर 35 हजार रुपये का दान किया है।'

गौरतलब है कि ग्रीन पार्क मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिला जहां पर भारतीय टीम ने आखिरी दिन पहले दो सेशन में ज्यादा विकेट हासिल न करने के बाद आखिरी सेशन में वापसी की और 9 ओवर पहले कीवी टीम के 9 बल्लेबाजों को वापस भेज दिया। हालांकि आखिरी 9 ओवर्स में कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की चुनौती का भरपूर जवाब दिया और एक विकेट रहते मैच को ड्रॉ करा दिया।

और पढ़ें: IND vs NZ: क्या ऋद्धिमान साहा की तरह सिर्फ बल्लेबाजी कर मैदान छोड़ सकता है खिलाड़ी, जानें क्या कहते हैं नियम

आपको बता दें कि कानपुर टेस्ट में फैन्स को रोमांच का हर फ्लेवर देखने को मिला जिसमें खिलाड़ियों की ओर से लगाई गई रिकॉर्डों की झड़ी, अंपायर्स के फैसलों का पलटना, नजदीकी स्टंपिंग, खराब अंपायरिंग और बहुत कुछ। आखिरी दिन जब मैच शुरू हुआ तो न्यूजीलैंड की टीम 4 रन के स्कोर पर एक विकेट कोकर आगे खेलने उतरी। भारत को जीत के लिये 9 विकेट की दरकार थी, तो कीवी टीम को 280 रन बनाने थे। कीवी टीम ने पहले दो सेशन में सिर्फ 3 विकेट गंवाये तो वहीं आखिरी सेशन में भारतीय गेंदबाजों ने 5 विकेट लेकर जबरदस्त वापसी की, हालांकि एजाज पटेल और रचिन रविंद्र ने शानदार डिफेंस का प्रदर्शन कर मैच को बचा लिया।

Story first published: Monday, November 29, 2021, 20:43 [IST]
Other articles published on Nov 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+