For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: रोस टेलर ने उड़ाया विराट कोहली की गेंदबाजी का मजाक, जानें क्या बोले

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच समाप्त हुई द्विपक्षीय सीरीज का आगाज भारत ने शानदार तरीके से किया लेकिन इसका अंत उतने ही खराब तरीके से हुआ। भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज को 5-0 से क्लीन स्वीप किया तो वहीं वनडे और टेस्ट सीरीज में कीवी टीम ने भारत का सूपड़ा साफ किया। हालांकि हार और जीत के बीच भारत-न्यूजीलैंड की टीम के खिलाड़ी अक्सर एक-दूसरे के साथ मजाक करते दिखाई दिये।

और पढ़ें: खेलने में दिक्कत आ रही है तो ब्रेक लें, जानें क्यों विराट कोहली ने दिया ऐसा बयान

दूसरे टेस्ट मैच के बाद यह नजारा एक बार फिर देखने को मिला जब मैच खत्म होने के बाद कीवी टीम के सीनियर खिलाड़ी रोस टेलर ने मैच के दौरान विराट कोहली की गेंदबाजी का मजाक उड़ाया।

और पढ़ें: IND vs NZ: भारतीय टीम में अनुशासन की कमी, दिग्गज खिलाड़ियों ने ट्वीट कर गिनाये हार के कारण

रोस टेलर ने उड़ाया विराट कोहली की गेंदबाजी का मजाक

रोस टेलर ने उड़ाया विराट कोहली की गेंदबाजी का मजाक

टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद भारत-न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे की तारीफ की और हंसी-मजाक भी किया। सीरीज जीतने के बाद कीवी टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी रोस टेलर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की गेंदबाजी का मजाक उड़ाया और इस पर चुटकी भी ली।

दरअसल दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली विकेट लेने के इरादे से मैदान पर गेंदबाजी करने उतरे थे। मैच जीतने के बाद रोस टेलर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसके साथ उन्होंने लिखा,'न्यूजीलैंड में भारत का आना काफी शानदार रहा। चाहे कोई भी फॉर्मेट हो, भारतीय टीम हमेशा मुश्किल प्रतिद्वंद्वी हैं। इस बात की बहुत खुशी है कि मुझे विराट कोहली की गेंदबाजी पर विनिंग रन नहीं बनाने पड़े।'

खुद विराट कोहली को अजीब लगती है उनकी गेंदबाजी

यूं तो भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी के लिये जाने जाते हैं वह दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन मैदान पर गेंदबाजी करते दिखाई दिये। विराट कोहली को खुद अपनी गेंदबाजी का एक्शन पसंद नहीं है और बॉलिंग करते हुए उनका एक्शन अजीब-सा होता है।

क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन विराट कोहली ने एक ओवर गेंदबाजी की और 4 रन भी दिये।

अपनी गेंदबाजी को लेकर जानें क्या बोले थे विराट कोहली

अपनी गेंदबाजी को लेकर जानें क्या बोले थे विराट कोहली

गौरतलब है कि अपनी गेंदबाजी को लेकर विराट कोहली पहले एक इंटरव्यू में कह चुके हैं कि उन्हें जेम्स एंडरसन की गेंदबाजी का एक्शन बहुत पसंद था वह उन्हें कॉपी करने की कोशिश किया करते थे।

कोहली ने कहा था, 'जब मैं अकादमी (दिल्ली में) में था तो मैं जेम्स एंडरसन के एक्शन से गेंदबाजी करने का प्रयास करता था। बाद में जब मुझे उसके साथ खेलने का मौका मिला तो मैंने उसे यह बात बताई। हम दोनों इस पर काफी हंसे।'

Story first published: Wednesday, March 4, 2020, 12:00 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+