For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

खेलने में दिक्कत आ रही है तो ब्रेक लें, जानें क्यों विराट कोहली ने दिया ऐसा बयान

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान कई बार टीम के बिजी शेड्यूल को लेकर बातें होती रही हैं। जहां सीरीज की शुरुआत में दौरे पर पहुंचते ही कप्तान विराट कोहली ने दौरे के शेड्यूल पर सवाल खड़े किये थे वहीं सीरीज के अंत में उनके सुर बदल गये हैं और उन्होंने कहा कि विदेशी सरजमीं पर कभी भी ज्यादा लंबा ऑफ सीजन नहीं होना चाहिये। विराट कोहली ने सीरीज की शुरुआत में पहले टी20 मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वह एक स्टेडियम से निकलकर दूसरी सीरीज खेलने सीधे स्टेडियम में ही उतर रहे हैं।

और पढ़ें: IND vs NZ: भारतीय टीम में अनुशासन की कमी, दिग्गज खिलाड़ियों ने ट्वीट कर गिनाये हार के कारण

वहीं एक महीने के लंबे दौरे के बाद विराट कोहली ने एक और सुर पकड़ लिया है कि टीम को ज्यादा लंबा ऑफ सीजन नहीं खेलना चाहिये। न्यूजीलैंड के करीब एक महीने दौरे पर भारतीय टीम को सिर्फ T20 सीरीज में सफलता मिली है जबकि वनडे और टेस्ट मैच में क्लीन स्वीप के साथ निराशा हाथ लगी है।

और पढ़ें: Womens T20 World Cup: सेमीफाइनल में पहुंची यह 4 टीमें, जानें भारत से होगा किसका मुकाबला

जरूरत के हिसाब से ब्रेक लें खिलाड़ी

जरूरत के हिसाब से ब्रेक लें खिलाड़ी

सोमवार को दूसरे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद मीडिया से बात करते हुए कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मुझे लगता है कि जिन खिलाड़ियों को लगता है कि उनकी क्रिकेट ज्यादा हो गई है तो वह अपनी प्राथमिकता के अनुसार ब्रेक ले सकते हैं।

उन्होंने कहा, 'जैसा मैंने पहले कहा था, कि मुझे नहीं लगता कि आने वाले दो-तीन वर्षों में मुझे कोई परेशानी आएगी। अगर खिलाड़ियों को लगता है कि क्रिकेट ज्यादा हो रही है तो वह प्रारूप के हिसाब से अपनी प्राथमिकताएं तय कर लें और उसके हिसाब से ब्रेक लें। इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं है।'

विदेशी दौरे लंबे होने से टीम को नुकसान

विदेशी दौरे लंबे होने से टीम को नुकसान

कप्तान विराट कोहली ने विदेशी सरजमीं पर लंबे कार्यक्रम पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारतीय टीम का ऑफ सीजन ज्यादा लंबा हो इससे फायदा नहीं होगा।

उन्होंने कहा, 'मौजूदा समय में ब्रेक लेना एक मात्र हल है क्योंकि फ्यूचर टूर कार्यक्रम (FTP) पहले ही तैयार हो चुका है। हमें स्थिति को देखकर तालमेल बैठाना होगा। ब्रेक लेना अहम है। अगर गेंदबाज बीच मैच में चोटिल हो जाते हैं तो आप देख सकते हैं कि क्या गलत है। बोझ को संभालना हमारा काम है।'

हार को लेकर बहाने नहीं बना सकते

हार को लेकर बहाने नहीं बना सकते

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को माना कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम अच्छा नहीं कर पाई और उसे अब अपनी गलती मान सुधार करने की जरूरत है। न्यूजीलैंड ने भारत को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हरा दिया। आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में यह भारत की पहली सीरीज हार है।

वेलिंग्टन में खेले गए पहले मैच में भारत को 10 विकेट से शिकस्त मिली थी जबकि दूसरे मैच में सात विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा।

Story first published: Wednesday, March 4, 2020, 12:03 [IST]
Other articles published on Mar 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+