मैच से पहले मयंक अग्रवाल ने की थी सुनील गावस्कर से बात, शतक के बाद बताया क्या थी सलाह
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की वजह से भारतीय टीम पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद अच्छी स्थिति में पहुंच गई है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिये मयंक अग्रवाल (नाबाद 120) और शुबमन गिल (44) ने अच्छी शुरुआत दिलाते हुए 80 रनों की साझेदारी की, हालांकि एजाज पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 3 विकेट हासिल कर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। यहां पर मयंक अग्रवाल ने धैर्य नहीं खोया और पहले श्रेयस अय्यर के साथ 80 रनों की साझेदारी की और अब साहा के साथ पांचवे विकेट के लिये नाबाद 61 रनों की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से बाहर निकाल दिया।
और पढ़ें: IND vs NZ: जानें कैसा रहा वानखेड़े टेस्ट का पहला दिन, यह रही मैच की 3 बड़ी बातें
इसके साथ ही मयंक अग्रवाल ने 13 पारियों के बाद टेस्ट क्रिकेट में अपना चौथा शतक भी पूरा किया और नाबाद 120 रन बनाकर अभी भी आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं। मयंक अग्रवाल ने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है और पारी में 14 चौके एवं 4 छक्के लगाये हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने खुलासा किया है कि मैच से पहले उनकी मयंक अग्रवाल से कुछ बात की थी जिसका फर्क उनकी बल्लेबाजी में भी नजर आया।
और पढ़ें: IND vs NZ: वापसी के बाद फिर से डक पर आउट हुए कोहली, नाम किया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

सलाह देने को लेकर गावस्कर ने किया खुलासा
मयंक अग्रवाल के बल्ले से यह शतक नवंबर 2019 के बाद आया है जहां पर उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 243 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद से अग्रवाल को कई मौकों पर शुरुआत तो मिल रही थी लेकिन वो इसे बड़े स्कोर में बदल पाने में नाकाम हो रहे थे। मैच के दौरान कॉमेंट्री कर रहे भारत के पूर्व विकेटकीपर दीपदास गुप्ता ने सुनील गावस्कर से पूछा कि कानपुर टेस्ट खत्म होने के बाद वो मयंक अग्रवाल से क्या बात कर रहे थे, जिसका असर उनकी बल्लेबाजी में नजर आ रहा है।
इस पर जवाब देते हुए गावस्कर ने कहा,'मैं एक बात साफ करता हूं कि वो मेरे पास कोई सलाह लेने नहीं आया था, यह उसका खुद का प्रदर्शन है और बदलाव है जो अपने खेल में लेकर आया है। देखिये मैं भारतीय क्रिकेट की दिल से भलाई चाहता हूं और हम दोनों एक ही होटेल में ठहरे हुए थे जब वो मेरे पास से गुजरा। जब हमारी बात हुई तो मैंने उसे बस यही कहा कि उसे कुछ और कोशिश करनी चाहिये। मुझे नहीं पता कि उसने उस बात के बाद क्या अलग करने की कोशिश की है पर ऐसा लग रहा है कि वो कुछ चीजों में बदलाव कर रहा है। दिन के अंत में आपको इस बात को देखना होगा कि वो मानसिक रूप से कितना मजबूत है।'

गावस्कर ने की मयंक अग्रवाल की तारीफ
गावस्कर ने आगे बात करते हुए मयंक अग्रवाल के धैर्य की जमकर तारीफ की और कहा कि पारी की शुरुआत में उन्होंने खुद को काफी शांत रखा और जब विल समरविल और एजाज पटेल आये तो गियर बदल लिया। अग्रवाल ने अपना अर्धशतक पूरा करने में 118 गेंदों का सहारा लिया तो वहीं पर अगले 50 रन पूरा करने में उन्होंने सिर्फ 71 गेंदों का सामना किया।
उन्होंने आगे बात करते हुए कहा,'मैच की शुरुआत में उसने जिस तरह का डिसिप्लिन दिखाया वो हर कोई नहीं दिखा सकता। हर कोई वीरेंदर सहवाग नहीं हो सकता जो विस्फोटक शुरुआत करे। पारी की शुरुआत में उसने जिस तरह से ऑफ स्टंप के पास संयम दिखाया वह काफी जरूरी था, अंदर आती गेंदों पर एलबीडब्लयू से बचने के लिये उसने एक्रॉस द लाइन जाकर नहीं खेला। तो कई बार आपको बड़ी पारी खेलने से पहले इन चुनौतियां का भी सामना करना पड़ता है। उसने सीधे बल्ले से खेला और जब स्पिनर्स आये तो उसने कैलकुलेट रिस्क लिये और कई बेहतरीन शॉट खेले।'

फिर फ्लॉप हुए पुजारा-कोहली
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड की टीम के लिये एजाज पटेल ने शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट चटकाकर अपनी टीम की वापसी करायी। एजाज पटेल ने पहले शुबमन गिल का विकेट चटका कर साझेदारी को तोड़ा तो वहीं पर अगले ओवर में पहले चेतेश्वर पुजारा को बोल्ड किया तो वहीं पर कोहली को एलबीडब्लयू कर वापस पवेलियन भेज दिया। एजाज पटेल ने चायकाल के बाद श्रेयस अय्यर का भी विकेट लेकर चौथे विकेट के लिये बन रही 80 रनों की साझेदारी को तोड़ दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications