Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: जानें क्यों विराट कोहली को देख संजय मांजरेकर को याद आते हैं इमरान खान

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को समाप्त हुई टी20 सीरीज में विराट सेना ने कीवी खिलाड़ियों को 5-0 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारत की इस ऐतिहासिक जीत की हर तरफ वाह-वाही हो रही हैं। वहीं भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा समय में क्रिकेट कॉमेंटटेर संजय मांजरेकर को विराट कोहली की इस ऐतिहासिक जीत से पाकिस्तान की याद आ गई है।

और पढ़ें: IND vs NZ: रोहित शर्मा का खुलासा, बताया किस वजह से एमएस धोनी बने भारत के महानतम कप्तान

संजय मांजरेकर ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें देखकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान की याद आती है जो हार की कगार पर होने के बावजूद जीत के नये रास्ते तलाश लिया करती थी।

और पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, बीच सीरीज से बाहर हुआ यह खिलाड़ी

विराट कोहली में मिलती है इमरान खान की झलक

विराट कोहली में मिलती है इमरान खान की झलक

न्यूजीलैंड पर ऐतिहासिक जीत के बाद पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली यह भारतीय टीम उन्हें 1992 की पाकिस्तान टीम की याद दिलाती है जिसके कप्तान इमरान खान थे और वो टीम भी आज की भारतीय टीम की तरह हार की कगार से बाहर निकल कर जीत दर्ज करती है।

मांजरेकर ने ट्वीट किया, ‘विराट की कप्तानी में भारतीय टीम का न्यू जीलैंड में प्रदर्शन मेरे लिए वैसा ही है जैसा इमरान खान के नेतृत्व में पाकिस्तानी टीम का था। टीम के तौर पर उनका आत्मविश्वास काफी ज्यादा है। इमरान के नेतृत्व में पाकिस्तानी टीम ने अक्सर हार की कगार पर पहुंच कर मैच जीत जाती थी। यह तभी संभव है जब आपका आत्मविश्वास काफी ज्यादा हो।'

न्यूजीलैंड सीरीज की खोज हैं केएल राहुल

न्यूजीलैंड सीरीज की खोज हैं केएल राहुल

सीरीज के दौरान भारत के लिये विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले केएल राहुल की तारीफ करते हुए क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने संजय मांजरेकर ने कहा कि वह इस सीरीज में भारत की असल खोज हैं जिन्होंने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन के साथ विकेटकीपर की भूमिका भी निभाई है।

मांजरेकर ने कहा, ‘मेरे लिए इस सीरीज की खोज ‘बल्लेबाज कीपर' लोकेश राहुल है। बेहद ही शानदार।'

इस काबिलियत के चलते सैमसन-पंत से ज्यादा असरदार हैं लोकेश राहुल

इस काबिलियत के चलते सैमसन-पंत से ज्यादा असरदार हैं लोकेश राहुल

संजय मांजरेकर ने बताया कि आखिर ऐसा क्या है जो कि लोकेश राहुल को संजू सैमसन और ऋषभ पंत से ज्यादा असरदार बनाता है।

उन्होंने कहा, ‘लोकेश राहुल के पास संजू सैमसन और ऋषभ पंत के कौशल और ताकत के साथ विराट कोहली का दिमाग भी मौजूद है जो कि उन्हें दोनों खिलाड़ियों से बेहतर बनाता है।'

भारत ने तीसरी बार विदेशी सरजमीं पर किया क्लीन स्वीप

भारत ने तीसरी बार विदेशी सरजमीं पर किया क्लीन स्वीप

भारत ने रविवार को पांचवें और आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय को सात रन से जीतकर पहली बार इस प्रारूप में पांच मैचों की सीरीज में सूपड़ा साफ किया। यह हालांकि तीसरा मौका है जब भारत ने टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ किया है।

टीम ने इससे पहले वेस्ट इंडीज को 2019 में 3-0 और ऑस्ट्रेलिया को 2016 में 3-0 से हराकर सूपड़ा साफ किया था। कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी है जिनके नेतृत्व में टीम ने लगातार 11 घरेलू सीरीजओं में जीत दर्ज की और आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर है।

Story first published: Wednesday, February 5, 2020, 11:37 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+