For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs PAK: तो क्या गलत अंपायरिंग का शिकार हुए केएल राहुल, थर्ड अंपायर ने क्यों नहीं दी नो बॉल

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। यूएई के मैदान पर खेले जा रहे टी20 विश्वकप में रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीम का महामुकाबला खेला जा रहा है, जहां पर पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दुबई के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही और उसने महज 31 रन पर अपने 3 विकेट खो दिये। पावरप्ले के दौरान भारतीय टीम ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट महज 6 रन के स्कोर पर खो दिया। शाहीन शाह अफरीदी ने जहां अपने पहले ही ओवर में रोहित शर्मा को एलबीडब्लयू किया तो वहीं पर दूसरे ओवर में केएल राहुल को बोल्ड कर दोनों सलामी बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेज दिया।

हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ ही देर बाद केएल राहुल के विकेट को लेकर विवाद शुरू हो गया है और फैन्स ने शाहीन शाह अफरीदी की गेंद की तस्वीरें शेयर कर थर्ड अपंयार को लताड़ना शुरु कर दिया। दरअसल सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही इन तस्वीरों में शाहीन अफरीदी का पैर लाइन पर नजर आ रहा है और उनके पैर का कोई भी हिस्सा लाइन के पीछे नजर नहीं आ रहा, जिसका मतलब है कि इस गेंद को नो बॉल दिया जाना चाहिये था।

और पढ़ें: IND vs PAK: विश्वकप में पहली बार कोहली को आउट करने में कामयाब हुई पाकिस्तान, विराट ने ठोंका 29वां अर्धशतक

गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब लाइन की नो बॉल का जिम्मा तीसरे अंपायर को दे दिया गया और वही यह तय करेंगे कि मैच में फेंकी गई हर गेंद नो बॉल थी या नहीं लेकिन उनकी ओर से यह फैसला नहीं दिये जाने के चलते सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को वापस जाना पड़ा और भारतीय टीम को भारी नुकसान हुआ।

वहीं सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर खासा नाराजगी देखने को मिल रही है, जहां कुछ यूजर्स इस पर बात न किये जाने को लेकर सवाल उठा रहे हैं तो वहीं पर कुछ यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या थर्ड अंपायर इस समय सो रहे थे जो उन्हें यह गेंद नो बॉल नजर नहीं आयी। आपको बता दें कि भारतीय टीम के जल्दी विकेट खो देने के बावजूद ऋषभ पंत (39) और विराट कोहली (57) ने पारी को संभाला और निर्धारित 20 ओवर्स में 151 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया।

और पढ़ें: IND vs PAK: ऋषभ पंत ने भारत के लिये खेली बेहद अहम पारी, खराब शुरुआत के बाद बदला मैच का रुख

पाकिस्तान के लिये शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट चटकाये तो वहीं पर हसन अली ने 2 विकेट अपने नाम किये। इन दोनों गेंदबाजों के अलावा शादाब खान और हैरिस राउफ के खाते में भी एक-एक विकेट आया।

Story first published: Sunday, October 24, 2021, 22:09 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+