For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs PAK: विश्वकप में पहली बार कोहली को आउट करने में कामयाब हुई पाकिस्तान, विराट ने ठोंका 29वां अर्धशतक

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में सुपर 12 का दौर शुरू हो चुका है, जिसके चौथे मैच में भारत और पाकिस्तान की टीम अपना ओपनिंग मैच खेलने उतरी। दुबई के मैदान पर खेले गये इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत करने नहीं दी, हालांकि कप्तान विराट कोहली की कप्तानी पारी के चलते भारत निर्धारित 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब हो सका। पाकिस्तान के लिये शाहीन शाह अफरीदी और हसन अली ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाये।

भारत के लिये पावरप्ले का खेल काफी खराब रहा और उसने महज 31 रन के स्कोर पर अपने 3 विकेट खो दिये। शाहीन अफरीदी ने इस दौरान केएल राहुल, रोहित शर्मा का विकेट चटकाया तो वहीं पर हसन अली ने सूर्यकुमार का विकेट झटका। वहीं खराब शुरुआत के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऋषभ पंत (39) के साथ चौथे विकेट के लिये 53 रनों की साझेदारी कर पारी को संभालने का काम किया और आगे चलकर टी20 प्रारूप का अपना 29वां अर्धशतक पूरा किया।

और पढ़ें: IND vs PAK: ऋषभ पंत ने भारत के लिये खेली बेहद अहम पारी, खराब शुरुआत के बाद बदला मैच का रुख

विराट कोहली ने कप्तानी पारी खेलते हुए 49 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और एक छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया, ऐसे में जब लग रहा था कि विराट कोहली एक बार फिर से पाकिस्तान के नाबाद पारी खेलकर वापस लौटेंगे तभी शाहीन शाह अफरीदी ने मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराकर उन्हें आउट कर दिया। उल्लेखनीय है कि टी20 विश्वकप में यह पहली बार है जब पाकिस्तान की टीम ने विराट कोहली का विकेट चटकाया है।

विराट कोहली ने इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ 2016 में खेले गये मैच में नाबाद 55 रन, 2014 में नाबाद 36 रन और 2012 में नाबाद 78 रनों की पारी खेली थी और एक बार भी आउट नहीं हुए थे।

और पढ़ें: IND vs PAK: पावरप्ले में पाकिस्तान ने भारत से जीती जंग, रोहित-राहुल को सस्ते में भेजा पवेलियन

इस मैच में भी पाकिस्तान की टीम ने उनका विकेट 19वें ओवर में जाकर लिया। विराट कोहली के अलावा भारत के लिये ऋषभ पंत (39), रविंद्र जडेजा (13), हार्दिक पांड्या (11) और सूर्यकुमार यादव (11) ने अहम योगदान दिया। पाकिस्तान के लिये शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट चटकाये तो वहीं पर हसन अली के खाते में 2 विकेट आये।

Story first published: Sunday, October 24, 2021, 21:45 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+