For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ तय है भारत की जीत, बाबर आजम की टीम कर रही बड़ी गलती

T20 World Cup
Photo Credit: Twitter/T20WorldCup

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच 5 साल बाद पहली बार होने जा रही टी20 प्रारूप में भिड़ंत को शुरू होने में अब बस कुछ ही घंटों का समय रह गया है, जिसका फैन्स टी20 विश्वकप का शेड्यूल जारी होने के बाद से ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले पर दुनिया भर की नजर है, क्योंकि यह क्रिकेट जगत का वो महामुकाबला है जहां पर आखिरी गेंद तक सांसे थमी रहती है। आंकड़ों की बात करें तो टी20 विश्वकप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 5 बार मुकाबले खेले हैं और हर बार जीत मिली है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पाकिस्तान की टीम ने खराब प्रदर्शन किया। 5 मैचों में से 3 बार पाकिस्तान की टीम के लिये जीत की उम्मीद आखिरी ओवर्स तक रही। 2007 में खेला गया पहला ही मैच बराबरी पर खत्म हुआ था जिसके बाद मैच का फैसला बॉल आउट नियम के जरिये भारत के पक्ष में आया तो वहीं फाइनल में खेला गया मैच लगभग पाकिस्तान जीत गया था लेकिन आखिरी ओवर में श्रीसंत के कैच ने नतीजा भारत के पक्ष में दिया।

और पढ़ें: क्या भारत-पाक मैच में बल्लेबाजों की कब्रगाह बनेगी दुबई की पिच, वेस्टइंडीज के मैच ने बजायी खतरे की घंटी

2016 में आखिरी बार जब भारतीय टीम भिड़ी थी तो विराट कोहली भारत की जीत के सूत्रधार बने। ऐसे में एक बार फिर से जब भारत-पाकिस्तान का मुकाबला विश्वकप में होने जा रहा है तो फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि विराट सेना जीत का अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखने में कामयाब रहे, और जिस तरह से बाबर आजम की टीम गलतियां कर रही है उससे दुबई में खेले जाने वाले इस मैच में भारतीय टीम की जीत तय नजर आ रही है।

और पढ़ें: ENG vs WI: वेस्टइंडीज के नाम हुआ T20 WC का शर्मनाक रिकॉर्ड, जानें क्या थी डिफेंडिंग चैम्पियन की सबसे बड़ी गलती

बल्लेबाजी में नहीं है गहराई

बल्लेबाजी में नहीं है गहराई

भारत-पाकिस्तान के मैच के लिये पाकिस्तान की टीम ने पहले ही अपनी प्लेइंग 12 का ऐलान कर दिया है, जो कि वार्म अप में खेली गयी उनकी टीम से ज्यादा अलग नहीं है। इस टीम कॉम्बिनेशन की बात करें तो पाकिस्तान की टीम 5 प्रमुख बल्लेबाज, 3 गेंदबाज और 3 बॉलिंग ऑलराउंडर के साथ उतरने के बारे में सोच रही है। ऐसे में अगर पाकिस्तान की टीम शुरुआती दौर में जल्दी विकेट खो देती है तो उसके पास बल्लेबाजी में ज्यादा गहराई देखने को नहीं मिलेगी। इसमें कोई शक नहीं है कि पाकिस्तान की टीम के लिये खिलाड़ी 8 नंबर तक बल्लेबाजी कर सकते हैं लेकिन पारी को बढ़ाने और चलाने का हुनर सभी बल्लेबाजों के पास नहीं है जो कि इतने बड़े मैच में मुसीबत बन सकती है, खासतौर से तब जब उसके सामने भारत-पाकिस्तान मैच का बड़ा दबाव हो।

फखर-बाबर के अलावा लय में नहीं कोई और बल्लेबाज

फखर-बाबर के अलावा लय में नहीं कोई और बल्लेबाज

यूं तो पाकिस्तान की टीम के खिलाड़ी घर पर खेले गये नेशनल टी20 कप में अच्छा खेल कर आ रहे हैं, लेकिन वॉर्म अप मैचों में जिस तरह से उनकी टीम ने प्रदर्शन किया, उसमें फखर जमान और बाबर आजम के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज अच्छी लय में नजर नहीं आ रहा है। बाबर आजम ने पहले मैच में अर्धशतक लगाया था लेकिन दूसरे मैच में ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल सके। वहीं पर फखर जमान ने दोनों ही मैचों में शानदार पारियां खेलकर अपनी टीम को मुश्किल से बाहर निकाला। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान दोनों ही पारियों में रन बनाने में नाकाम रहे, जबकि मोहम्मद हाफिज ने मिली जुली पारियां खेली, ऐसे में अगर भारतीय गेंदबाजों ने इन बल्लेबाजों को जल्दी पवेलियन भेज दिया तो पाकिस्तान की टीम अतिरिक्त दबाव बन जायेगा।

वहीं भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज काफी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं, जिन्होंने वार्म अप मैचों में अच्छी शुरुआत दी है और आईपीएल खेलने की वजह से इन खिलाड़ियों के पास अच्छा अनुभव मौजूद है।

डेथ ओवर्स में रन लुटाना पड़ सकता है भारी

डेथ ओवर्स में रन लुटाना पड़ सकता है भारी

पाकिस्तान की टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी गेंदबाजी है लेकिन डेथ ओवर्स में उसके गेंदबाज रन लुटाने की सबसे बड़ी गलती कर रहे हैं। पाकिस्तान के लिये डेथ ओवर्स में हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी और हैरिस राउफ गेंदबाजी करते नजर आते हैं। हसन अली पाकिस्तान के लिये वापसी करने के बाद डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं तो वहीं पर हैरिस राउफ सबसे किफायती साबित हुए हैं। हालांकि वार्म अप मैच के दौरान जहां हसन अली आखिरी ओवर में 19 रन बचा पाने में नाकाम रहे तो वहीं पर हैरिस राउफ काफी महंगे साबित हुए हैं। ऐसे में अगर भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाज डेथ ओवर्स में यह गलती दोहराते हैं तो भारत की जीत पक्की है।

Story first published: Sunday, October 24, 2021, 16:16 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+