IND vs SA, 2nd Test: हनुमा विहारी की जगह क्यों शामिल हुए उमेश यादव, विराट ने बताई वजह
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह टेस्ट मैच भारत के विराट कोहली का बतौर कप्तान 50वां टेस्ट मैच है। वह ऐसा करने वाले भारत के दूसरे कप्तान हैं। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 50 से ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। वहीं पुणे के एमसीए स्टेडियम में भारतीय कप्तान ने अपने प्लेइंग-XI में एक बदलाव करते हुए हनुमा विहारी की जगह उमेश यादव को टीम में शामिल किया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस के बाद इसकी वजह बताई कि पिच के मिजाज के देखकर यह फैसला लिया गया है।
उन्होंने कहा, 'टॉस जीतना और फिर पहले बल्लेबाजी करना अच्छा है। संभावना है कि पहले दिन विकेट बल्लेबाजी के मुफीद रहेगा और दूसरे-तीसरे दिन से इसमें बदलाव होगा।'
और पढ़ें: कौन है प्रिया पुनिया जिसने डेब्यू मैच में मचा दी दक्षिण अफ्रीकी खेमे में खलबली, बनाया खास रिकॉर्ड
विराट कोहली ने कहा, 'हनुमा विहारी की जगह उमेश यादव को प्लेइंग-XI में शामिल किया गया है। यहां सतह थोड़ा सख्त है, इसलिए इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी को मजबूती देने के लिए पांचवें गेंदबाज को मौका दिया गया है। यह केवल गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए है।'
गौरतलब है कि पहले ही इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था कि पुणे के मैदान पर भारतीय टीम अतिरिक्त गेंदबाज के साथ उतरेगी तो ऐसे में उमेश यादव या कुलदीप यादव को मौका दिया जाना तय माना जा रहा था। वहीं बारिश की कम संभावना होने के चलते विराट कोहली ने पेसर्स पर भरोसा दिखाते हुए उमेश यादव के साथ जाने का फैसला किया।
वहीं, पिच को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका ने भी अपनी टीम में एक बदलाव किया है। डेन पीट के स्थान पर तेज गेंदबाज एनरिक नोर्टजे को टीम में शामिल किया गया है।
और पढ़ें: साउथ अफ्रीका के लिए दूसरा टेस्ट जीतना भी मुश्किल, सिक्के की उछाल ने किया बड़ा इशारा
आपको बता दें कि साउथ अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने आज टॉस हारकर एक अलग ही रिकॉर्ड बनाया। यब उनकी महाद्वीप में लगातार नौवीं बार टॉस हार है। टेस्ट में नंबर-1 टीम भारत ने तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शानदार जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त ले ली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
