For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvSA, 3rd T-20: युवाओं के पास शानदार मौका, ऐसी होगी भारत की प्लेयिंग इलेवन

बेंगलुरु: अगले टी-20 विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर टीम इंडिया युवा का फार्मेट कहे जाने वाले टी-20 में युवाओं को भरपूर मौके दे रही है। भारत ने अपने घरेलू सत्र की शुरुआत भी दक्षिण अफ्रीका के साथ टी-20 सीरीज से की है जो तीन मैचों की है और इसका तीसरा और अंतिम मैच आज (22 सितंबर) को बेंगुलरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। ऐसे में कोहली एंड कंपनी चाहेगी कि इस मैच में युवा टीम इंडिया के दमदार प्रदर्शन के दम पर सीरीज भी जीतने का मौका मिले जिससे कि नवोदित खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ सके। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले इस मैच में कप्तान विराट कोहली अपनी टीम इस प्रकार उतार सकते हैं-

दो छक्कों से आगे जाना चाहेंगे रोहित-

दो छक्कों से आगे जाना चाहेंगे रोहित-

भारत के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि वह मोहाली टी-20 जीतकर इस सीरीज का अंतिम मैच खेल रहा है। जिसके चलते वह चाहेगा कि विजयी टीम ही इस मैच में खेले। एक बार फिर से रोहित शर्मा और शिखर ओपनिंग करते नजर आएंगे। रोहित ने पिछले मैच में दो शानदार छक्के लगाए और वे आउट हो गए जबकि धवन ने विश्व कप के बाद अच्छी वापसी करते हुए 40 रनों की पारी खेलते हुए अपना चिर-परिचत अंदाज दिखाया था। धवन इस मैच में विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। ऐसे में इस बार भी शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। वहीं, रोहित इस मैच में अच्छी पारी की तलाश में होंगे।

विजयी चौका लगाकर अय्यर बढ़ा है अय्यर का आत्मविश्वास-

विजयी चौका लगाकर अय्यर बढ़ा है अय्यर का आत्मविश्वास-

विराट कोहली के बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। उन्होंने मोहाली में शानदार अर्धशतक ठोका था और वे फिलहाल टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर पहली पसंद के तौर पर उभरे हैं। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अय्यर ने पिछले मैच में विजयी चौका लगाया था।

अफगानिस्तान के खिलाफ जीत में शाकिब अल हसन ने बनाया बांग्लादेश के लिए टी20 रिकॉर्ड

पंत के पास टेंशन मिटाने का मौका-

पंत के पास टेंशन मिटाने का मौका-

हालांकि ऋषभ पंत एक चिंता का विषय जरूर हैं। उन्होंने अभी तक मिले भरपूर मौकों को उस तरह से नहीं निभाया है जैसा की उनसे उम्मीद थी। उन पर जबरदस्त प्रेशर भी है और हर दिन मीडिया में उनको लेकर कोई ना कोई बात सामने आती रहती है। पिछले मैच में मात्र 4 रन बनाने वाले पंत इस मैच में एक शानदार पारी खेलकर आलोचकों के साथ अपने आपको आत्मविश्वास देने की भी कोशिश करेंगे। पंत नंबर पांच पर उतर सकते हैं। जबकि, हार्दिक पांड्या विश्व कप के बाद अपनी लय बनाने के लिए नंबर 6 पर दिखाई देंगे।

नंबर 7 और 8 पर जडेजा व पांड्या-

नंबर 7 और 8 पर जडेजा व पांड्या-

नंबर 7 और 8 पर क्रमशः रविंद्र जडेजा और क्रुनाल पांड्या दिखाई देंगे। पिछले मैच में जडेजा ने एक महंगा ओवर डालने से पहले कसी हुई गेंदबाजी की थी। ऐसे में ये शानदार फील्डर एक बार फिर से सटीक लाइन लेंथ के साथ कुछ शानदार कैचिंग या रन आउट के जौहर दिखाने के लिए उत्सुक होगा। क्रुनाल ने मोहाली में केवल एक ही ओवर फेंका था और 7 रन दिए थे। वे चाहेंगे इस बार टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।

INDvSA, 3rd T-20: क्या बारिश फिर डालेगी मैच में बाधा, जानिए क्या कहता है मौसम

तीन सबसे संभावनाशील युवा गेंदबाज-

तीन सबसे संभावनाशील युवा गेंदबाज-

ये दोनों युवा क्रमशः नंबर 9 और 10 पर खेलते हुए नजर आएंगे। इन दोनों को टीम इंडिया के संभावनाशील युवाओं में शुमार किया जा रहा है। सुंदर जहां स्पिन गेंदबाजी करने के साथ उम्दा बल्लेबाज भी हैं तो वहीं चाहर के पास विविधता भरी तेज गेंदबाजी है जिसका शानदार मुजायरा उन्होंने मोहाली में किया था और 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए थे। सुंदर ने भी 3 ओवर में केवल 19 रन खर्च किए थे। इनके साथ पिछले मैच में पहले ओवर में 12 रन देकर बाद के तीन ओवरों में केवल 19 रन देने वाले नवदीप सैनी 11वें नंबर पर खेलेंगे। ये युवा खिलाड़ी इस मैच में बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ नजर आने वाले हैं।

Story first published: Sunday, September 22, 2019, 10:47 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+