For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA: कोरोना के खतरे को देख BCCI ने अफ्रीकी दौरे के लिये टीम चुनने पर लगाई रोक, अभी नहीं होगा ऐलान

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बाद विराट सेना को तीनों प्रारूप की सीरीज खेलने के लिये साउथ अफ्रीका का दौरा करना है, जहां पर भारतीय टीम को तीनों प्रारूप में द्विपक्षीय सीरीज खेलनी है। हालांकि अफ्रीकी देशों में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमिक्रोन ने इस श्रृंखला पर खतरे के बादल ला खड़े किये हैं। कोरोना वायरस के नये वैरिएंट के चलते साउथ अफ्रीका सबसे ज्यादा खतरे वाले देशों की कैटेगरी में जा खड़ा हुआ है। सीरीज को लेकर हाल ही में जब बीसीसीआई के सचिव अरुण धूमिल से बात की गई तो उन्होंने कहा था कि फिलहाल दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली यह सीरीज ऑन है क्योंकि बीसीसीआई और सीएसए मौजूदा परिस्थितियों पर नजर बनाये हुए हैं और वही फैसला लिया जायेगा जो खिलाड़ियों के हित में होगा।

इस बीच बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने वाली टीम का चयन करने वाली समिति की बैठक को स्थगित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि मौजूदा प्रस्ताव के अनुसार साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने वाले खिलाड़ियों को 8-9 दिसंबर के बीच भारत से रवाना हो जाना है, ऐसे में जो खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं उन्हें 5 दिन के क्वारंटीन पीरियड से गुजरना है।

और पढ़ें: IPL 2022 में आखिरी बार मेगा ऑक्शन करायेगा बीसीसीआई, जानें कब हो सकती है नीलामी

इस सीरीज के लिये शार्दुल ठाकुर, ऋषभ पंत, शार्दुल ठाकुर, रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी जैसे खिलाड़ियों को 3 दिसंबर से क्वारंटीन होने के लिये कहा गया था, हालांकि मौजूदा स्थिति के बाद बीसीसीआई को अभी अपना रुख साफ करना बाकी है। इस बीच साउथ अफ्रीका के विदेश मंत्रालय और आंतरिक सहयोग विभाग ने बीसीसीआई को इंडिया ए का दौरा रद्द न करने के लिये धन्यवाद कहा है और यह भी साफ किया है कि वो भारत की सीनियर टीम की सुरक्षा के लिये कड़े बायोबबल का इंतजाम कर रही है।

गौरतलब है कि बीसीसीआई इस समय केंद्र सरकार से भी आगामी दौरे के लिये अनुमति का इंतजार कर रही है। फिलहाल यह दौरा पूरी तरह से होना तय माना जा रहा है, हालांकि पहले यह दौरा बिना किसी बायोबबल के खेला जाना था लेकिन अब इसका आयोजन बिना दर्शकों के सख्त बायोबबल के बीच किया जायेगा।

और पढ़ें: जानें किस नियम के चलते राहुल-राशिद पर मंडरा रहा IPL 2022 से बैन होने का खतरा

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक अधिकारी के बयान को कोट करते हुए लिखा है कि सीएसए और दक्षिण अफ्रीका की सरकार हर वो कदम उठा रही है जिससे सीरीज को जारी रखा जा सके। लेकिन बीसीसीआई केंद्र सरकार की हामी का इंतजार कर रही है। अगले कुछ दिनों में चीजें साफ हो जायेंगी क्योंकि खिलाड़ियों को भी तैयारियों में संतुष्टि होनी चाहिये। बोर्ड मैनचेस्टर में जो हुआ उसे दोहराना नहीं चाहता है जहां पर कोविड से प्रभावित होने के बाद खिलाड़ियों के परिवार मुश्किल में आ गये थे।'

Story first published: Wednesday, December 1, 2021, 19:47 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+