IND vs SA: तय समय पर ही होगी टेस्ट-वनडे सीरीज, टी20 को लेकर लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बाद विराट सेना को साउथ अफ्रीका दौरे पर जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के चलते दौरे पर लगातार अनिश्चितता बरकरार थी। हालांकि अब बीसीसीआई ने इस को लेकर अब पूरी तरह से साफ कर दिया कि टीम अपने निश्चित शेड्यूल पर ही साउथ अफ्रीका का दौरा करना जायेगी। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के चलते हाल ही में नीदरलैंडस की टीम ने साउथ अफ्रीका दौरे को बीच में ही रोक दिया था, वहीं पर साउथ अफ्रीका ए के साथ 4 दिवसीय टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची इंडिया ए ने सीरीज को खेलना जारी रखा था।
ऐसे में क्रिकेट साउथ अफ्रीका और बीसीसीआई लगातार एक दूसरे के साथ संपर्क में बने हुए थे, जिसके बाद अब फैसला लिया गया है कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बायो सिक्योर बबल में सीरीज का आयोजन किया जायेगा। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पहले कहा था कि शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
और पढ़ें: जानें कौन हैं भारत के खिलाफ 10 विकेट चटकाने वाले एजाज पटेल, कभी बनना चाहते थे तेज गेंदबाज
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने शनिवार को साउथ अफ्रीका दौरे को हरी झंडी दे दी है और बताया है कि भारतीय टीम अपने तय शेड्यूल के अनुसार 3 मैचों की टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने जायेगी।
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने साफ किया है कि भारतीय टीम अपने तय शेड्यूल पर 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने जायेगी। हालांकि 4 मैचों की टी20 सीरीज को लेकर अभी कुछ भी तय नहीं है और उसे बाद में रिशेड्यूल किया जायेगा। बोर्ड ने साफ किया है कि सीएसए की ओर से तैयार किया गया बायोबबल काफी सुरक्षित है। भारतीय टीम चार्टर फ्लाइट के जरिये जल्द ही बायोबबल में प्रवेश करेगी और ऐसे में अगर भारतीय टीम देरी से पहुंचती भी है तो उसे कड़े क्वारंटीन से नहीं गुजरना होगा क्योंकि यह बबल टू बबल ट्रांसफर है।
और पढ़ें: IND vs NZ: वानखेड़े में चला एजाज पटेल का जादू, एक ही पारी में 10 विकेट लेकर रचा इतिहास
गौरतलब है कि भारत को 17 दिसंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जबकि 11 जनवरी से 16 जनवरी के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, हालांकि 19 जनवरी से 26 जनवरी के बीच खेले जाने वाले 4 मैचों की टी20 सीरीज को लेकर अभी कुछ भी तय नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
