For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Coronavirus : साउथ अफ्रीका टीम के सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट आई नेगेटिव

नई दिल्ली। दुनिया भर में कोहराम मचाने वाली महामारी कोविड-19 के चलते अब तक कई खेल कार्यक्रम रद्द किये जा चुके हैं। इन रद्द होने वाले कार्यक्रम की लिस्ट में भारत दौरे पर 3 मैचों वनडे सीरीज खेलने आई दक्षिण अफ्रीका की पेटीएम वनडे सीरीज भी शामिल है। कीवी दौरे से लौटने के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 12 से 18 मार्च तक दोनों देशों के बीच 3 वनडे मैच खेले जाने थे, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रकोप को देखकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने सीरीज को रद्द करने का फैसला किया।

और पढ़ें: Coronavirus: पाकिस्तान में हिंदुओं की स्थिति खराब, दानिश कनेरिया ने युवराज-हरभजन से मांगी मदद

दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज के लिये 9 मार्च को भारत आ गई थी और चूंकि यह फैसला दूसरे मैच से पहले लिया गया इसके चलते टीम यहां से बाद में वापस गई। स्वदेश लौटने के बाद क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने सभी खिलाड़ियों की कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच कराई थी जिसकी रिपोर्ट भी सामने आ गई है।

दक्षिण अफ्रीकी टीम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शुएब मांजरा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से वापस लौटने वाले सभी दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर सुरक्षित हैं और उनमें कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं पाया गया है। इसके अलावा जिन खिलाड़ियों का टेस्ट किया गया था वह भी नेगेटिव ही रहा है।

और पढ़ें: विराट कोहली का खुलासा, बताया किन 2 खिलाड़ियों के साथ बल्लेबाजी करना पसंद

मांजरा ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, 'किसी भी खिलाड़ी में कोई लक्षण नहीं पाया गया और जिन खिलाड़ियों ने परीक्षण करवाया था उसका परिणाम भी 'नेगेटिव' आया।'

दक्षिण अफ्रीकी टीम 18 मार्च को स्वदेश लौट गई थी और इसके बाद उन्हें क्वारनटीन में रहने के लिए कहा गया था। उन्होंने गुरुवार को यह अवधि पूरी कर दी लेकिन वे अपने अन्य देशवासियों की तरह अगले दो सप्ताह तक लॉकडाउन में रहेंगे।

और पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने बताया न्यूजीलैंड में क्यों हारी भारतीय टीम

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 12 मार्च को धर्मशाला में पहला वनडे बारिश से धुल गया था जबकि लखनऊ और कोलकाता में होने वाले अगले दोनो मैच कोविड-19 महामारी के चलते रद्द कर दिए गए थे।

Story first published: Saturday, April 4, 2020, 14:39 [IST]
Other articles published on Apr 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+