For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

ATP Rankings: करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे सुमित नागल, लगाई 16 पायदान की छलांग

नई दिल्ली। यूएस ओपन में रोजर फेडरर को पहले सेट में हराकर दुनिया भर में अपनी प्रतिभा को लोहा मनवाने वाले भारत के सुमित नागल को पुरुषों की एकल टेनिस रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला है. एटीपी की ओर से जारी की गई ताजा रैंकिंग में बांजा लूका चैलेंजर के उपविजेता सुमित नागल (Sumit Nagal) ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल कर ली है. एटीपी की ताजा रैंकिंग में सुमित नागल (Sumit Nagal) 159वें स्थान पर पहुंच गए हैं. हरियाणा के रहने वाले 22 वर्षीय सुमित नागल (Sumit Nagal) को रविवार को हुए बांजा लूका चैलेंजर के फाइनल में नीदरलैंड के टालों ग्रीकस्पूर के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

और पढ़ें: World Wrestling Championship: खत्म हुई भारत को गोल्ड की आस, दूसरे दौर में हारी विनेश फोगाट

उनके इस शानदार प्रदर्शन के बदालैत सुमित नागल (Sumit Nagal) को 16 स्थानों का फायदा हुआ है। प्रजनेश गुणेश्वरन शीर्ष 100 में बरकरार रहने वाले एकमात्र भारतीय हैं। वह तीन स्थान के सुधार के साथ 82वें पायदान पर पहुंच गए हैं। रामकुमार रामनाथन तीन स्थान के नुकसान से 179वें पायदान पर हैं।

इससे पहले सुमित नागल (Sumit Nagal) ने इससे यूएस ओपन के पहले दौर में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर के खिलाफ पहला सेट जीतकर बड़ा उलटफेर किया था हालांकि वह मैच हार गए थे।

और पढ़ें: हरियाणा पुलिस से बबीता फोगाट का इस्तीफा मंजूर, लड़ सकती हैं विधानसभा चुनाव

युगल में रोहन बोपन्ना और दिविज शरण क्रमश: 43वें और 49वें स्थान पर बने हुए है जबकि लिएंडर पेस एक स्थान के सुधार के साथ 78वें स्थान पर हैं।

Story first published: Tuesday, September 17, 2019, 15:46 [IST]
Other articles published on Sep 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+