For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA: आर अश्विन ने बताया फॉलो ऑन पर क्या होगा विराट प्लान

नई दिल्ली। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में पहली पारी में 275 रनों पर ऑल आउट कर दिया और इसी के साथ दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी गई। मैच के बाद इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि भारतीय टीम साउथ अफ्रीका को फॉलो ऑन खिलायेगी या फिर मैदान पर वापस बल्लेबाजी करने के लिए उतरेगी। भारत ने अपनी पहली पारी पांच विकेट के नुकसान पर 601 रनों पर घोषित कर दी थी। दक्षिण अफ्रीका अभी भी भारत से 326 रन पीछे है। इस दौरान मैच के बाद भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन देगी या नहीं इस बात का फैसला कप्तान विराट कोहली के ऊपर निर्भर करता है। अश्विन के मुताबिक कप्तान यह जरूर देखेगा कि उसके गेंदबाज पूरी तरह रिकवर कर चुके हैं या नहीं।

मैच के बाद अश्विन ने कहा, 'मैंने फॉलोऑन के बारे में नहीं सोचा। आज रात कप्तान फैसले लेंगे कि हमें क्या करना चाहिए। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि कल गेंदबाज कैसे अपने आप को उबारते हैं।'

और पढ़ें: IND vs SA, 2nd Test: पस्त अफ्रीका के खिलाफ भारत ने बनाई 326 रनों की बढ़त, नाम किया खास रिकॉर्ड

वहीं दक्षिण अफ्रीका की ओर से वरनैन फिलैंडर और केशव महाराज के बीच शतकीय साझेदारी पर भी अश्विन ने कहा कि गेंदबाजी के दौरान वह एक बार भी हताश नहीं हुए थे क्योंकि वह रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल होने के बजाय टेस्ट मैच में दोबारा गेंदबाजी करने से खुश हैं।

उन्होंने कहा, 'मैं हताश नहीं होता और हताश होना भी नहीं चाहता क्योंकि मैं दोबारा गेंदबाजी करने से खुश हूं। कोई भी बल्लेबाज होगा, मैं उन्हें गेंदबाजी करके खुश हूं।'

गौरतलब है कि हाल ही में कोच रवि शास्त्री ने उन्हें लेकर कहा था कि अश्विन टेस्ट क्रिकेट में अब भारत के पहली पसंद के स्पिनर नहीं हैं।

और पढ़ें: IND vs SA: जब सुरक्षा घेरा तोड़ मैदान पर घुसा फैन, छुए रोहित शर्मा के पैर, नाराज हुए सुनील गावस्कर

अश्विन ने कहा, 'जैसा कि मैंने कहा, यह अच्छी पिच है और फिलैंडर ने अच्छी बल्लेबाजी की। उसकी स्पिन और तेज गेंदबाजी के खिलाफ डिफेंस की तकनीक बेहतरीन थी। '

इसके साथ ही अश्विन ने विकेटकीपर रिद्धिमान साहा की भी तारीफ की जिन्होंने विकेट के पीछे दमदार खेल दिखाया। शाह ने उमेश यादव की गेंद पर थेयुनिस डी ब्रूयन का शानदार कैच पकड़ा।

और पढ़ें: 2nd Test,INDvSA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अश्विन ने जड़ा विकेटों का पचासा, खास लिस्ट में हुए शामिल

अश्विन ने कहा, 'इस बात को मानना में किसी प्रकार की माथापच्ची नहीं करनी पड़ती कि साहा इस समय शानदार विकेटकीपरों में से हैं। मैंने आज उन्हें शायद ही कोई गेंद छोड़ते हुए देखा हो चाहे वो क्यों न रफ पर पड़ी हो। यह बताता है कि वह कितने अच्छे विकेटकीपर हैं। उनके पास धैर्य भी है। आप बल्ले से भी उनके रोल को नकार नहीं सकते हैं।'

अश्विन ने कहा कि यह पिच काफी हद तक विशाखापट्टनम जैसी है।

अश्विन ने कहा, 'आम तौर पर स्कोरकार्ड आपको कहानी बता देता है और इस दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ समस्या यह है कि इनकी बल्लेबाजी नंबर-11 तक है। इसलिए आपको वैसी ही गेंदबाजी करनी होती है जैसी आप शीर्ष क्रम के सामने करते हो।'

Story first published: Saturday, October 12, 2019, 22:23 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+