IND vs SA: तो क्या खत्म हो रहा है रविंद्र जडेजा का टेस्ट करियर, ले सकते हैं संन्यास
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के लिये पिछले कुछ सालों में रविंद्र जडेजा टीम के सबसे बड़े ऑलराउंडर बनकर उभरे हैं, जिन्होंने न सिर्फ गेंद से बल्कि बल्ले से कई आतिशी पारियां खेलकर जीत में अहम योगदान दिया है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म हुई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में खेलने के बाद रविंद्र जडेजा के चोटिल होने की खबर आयी, जिसकी वजह से वो मुंबई टेस्ट का हिस्सा नहीं बन सके। वानखेड़े टेस्ट में जडेजा की जगह जयंत यादव को मौका दिया गया जिन्होंने 5 विकेट अपने नाम कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बीसीसीआई ने बुधवार को साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने वाली 18 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान किया जिसमें चोट के चलते रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को जगह नहीं दी गई।
और पढ़ें: IND vs SA: आखिर क्यों साउथ अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीत सकता है भारत, जानें 3 कारण
बीसीसीआई ने अपने बयान में साफ किया कि रविंद्र जडेजा इस समय डॉक्टर्स के साथ अपनी घुटने की चोट पर काम कर रहे हैं और रिहैब में रहकर रिकवरी के लिये हर जरूरी कदम उठा रहे हैं। इस बीच दैनिक जागरण में छपी एक रिपोर्ट ने दावा किया है कि भारतीय ऑलराउंडर की यह चोट काफी खतरनाक है जिस पर काम करने के लिये उन्हें खेल के मैदान से 4-6 महीनों तक दूर रहना पड़ सकता है।
और पढ़ें: BCCI ने क्यों छीनी विराट कोहली की वनडे से कप्तानी, अब सौरव गांगुली ने दिया जवाब

घुटने की सर्जरी करायी तो 4-6 महीने का लग जायेगा ब्रेक
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि रविंद्र जडेजा के घुटने में लगी चोट काफी गंभीर है जिसके चलते उन्हें घुटने की सर्जरी से गुजरना पड़ सकता है। फिलहाल जडेजा इसको लेकर बीसीसीआई के डॉक्टर्स से सलाह-मशविरा कर रहे हैं, ऐसे में अगर वो सर्जरी के लिये राजी होते हैं तो उन्हें खेल के मैदान से 4-6 महीनों तक दूर रहना पड़ सकता है। यही वजह है कि रविंद्र जडेजा को साउथ अफ्रीका दौरे के लिये चुनी गई टीम में जगह नहीं दी गई है।

टेस्ट करियर को अलविदा कह सकते हैं जडेजा
वहीं रिपोर्ट में रविंद्र जडेजा के साथ खेलने वाले एक खिलाड़ी के बयान का हवाला देते हुए यह भी दावा किया गया है कि रविंद्र जडेजा अपनी चोट और सीमित ओवर्स प्रारूप में करियर को लंबा करने के लक्ष्य से टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। जडेजा के दोस्त के बयान के अनुसार उनकी इस हरफनमौला खिलाड़ी से बात हुई थी, जिसमें उन्होंने सीमित ओवर्स क्रिकेट और आईपीएल में अपने करियर को लंबा करने के उद्देश्य से टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने की इच्छा जताई है। रविंद्र जडेजा अब तक अपने टेस्ट करियर में 57 मैच खेल चुके हैं जिसकी 84 पारियों में 33.17 की औसत से 2195 रन बनाये हैं। इस दौरान जडेजा ने एक शतक और 17 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो जडेजा ने 108 पारियों में 232 टेस्ट विकेट अपने नाम किये हैं।

अब आईपीएल में ही वापस लौटेंगे रविंद्र जडेजा
गौरतलब है कि अगर रविंद्र जडेजा घुटने की सर्जरी कराने का फैसला लेते हैं तो उन्हें 4-6 महीने तक खेल के मैदान से दूर रहना पड़ सकता है। इसका मतलब है कि वो साउथ अफ्रीका दौरे के बाद घर पर खेली जाने वाली वेस्टइंडीज और श्रीलंका सीरीज से भी दूर रहेंगे। ऐसे में उनकी वापसी की उम्मीद अप्रैल 2022 में खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग में ही हो सकती है, जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने उन्हें 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। सीएसके ने इस साल रविंद्र जडेजा को धोनी से ज्यादा पैसे देकर रिटेन किया है और उन्हें धोनी के बाद टीम के अगले कप्तान के तौर पर भी देखा जा रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
