For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली ने बताया लियोनेल मेसी और रोनाल्डो में कौन बेहतर?

नई दिल्ली। दुनिया भर के फुटबॉल फैन्स के बीच अक्सर इस बात पर दो अलग गुटों में बंट जाती है कि विश्व का सबसे अच्छा फुटबॉलर कौन है - लियोनेल मेसी या क्रिस्टियानो रोनाल्डो? दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने क्लबों और देशों के लिए गोल करने वाले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दुनिया भर के फैन्स और विशेषज्ञों का मानना है कि यह दोनों ही फुटबॉल के खेल में जन्में महान खिलाड़ी हैं। हाल ही में मेसी को अपने करियर में 10वीं बार फीफा फुटबॉलर ऑफ द इयर का अवॉर्ड मिला। यह अवॉर्ड उन्हें ला लिगा के पिछले सीजन में अपनी टीम बार्सिलोना को खिताब जिताने के लिये मिला था। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में छठी बार यूरोपीय गोल्डन शू भी जीता।

अब फुटबाल फैन्स के बीच पलने वाले इस सबसे बड़े सवाल का जवाब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने दिया है और बताया कि दो दिग्गज खिलाड़ियों पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के बीच सर्वश्रेष्ठ कौन है।

और पढ़ें: बार्सिलोना की टीम ने लियोनेल मेसी को बाहर बिठाया, जानें क्या है कारण

विराट कोहली के अनुसार दोनों खिलाड़ियों में से रोनाल्डो सबसे बेहतर खिलाड़ी हैं और इसका कारण उन्होंने रोनाल्डो की फिटनेस को बताया है जो कि मेसी काफी ऊपर है। विराट कोहली ने बताया कि वह रोनाल्डो की फिटनेस के फैन है।

कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'यह मेरी व्यक्तिगत पसंद है। मेसी एक पूरी तरह से स्वभाविक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। मेरे लिए यह मायने रखता है कि आप के अंदर जो भी क्षमता है क्या वह मैच के प्रत्येक मिनट में आप इस्तेमाल करते हैं। इस मामले में रोनाल्डो सबसे अलग हैं।'

उन्होंने कहा, 'मैंने जितने भी खिलाड़ी देखे हैं, रोनाल्डो उनमें से सबसे पूर्ण खिलाड़ी हैं। उनका बायां पैर, दांया पैर, गति और प्रतिभा, सभी कुछ शानदार है।'

और पढ़ें: आखिर क्या है क्रिकेट में VJD नियम, क्यों है DLS से बेहतर

गौरतलब है कि अर्जेंटीना और बार्सिलोना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने सोमवार को छठी बार फीफा के फुटबॉलर ऑफ द ईयर खिताब पर कब्जा किया है। उन्होंने इस मामले में पुर्तगाल और जुवेंटस के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ा है। रोनाल्डो ने पांच बार इस खिताब पर कब्जा किया है। इस खिताब को पाने की दाैड़ में नीदरलैंड और लिवरपूल के फुटबाॅलर वर्जिल वान दिक भी शामिल थे।

Story first published: Thursday, September 26, 2019, 14:58 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+