For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA: साउथ अफ्रीका दौरे पर बदलेगा सीरीज का शेड्यूल, जानें कब से शुरू होंगे मैच

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली द्विपक्षीय सीरीज को लेकर कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के आने की वजह से श्रृंखला पर काफी अनिश्चितता बनी हुई है। इसके चलते साउथ अफ्रीकी देशों में ट्रैवल बैन भी लगा हुआ है। इसको देखते हुए बीसीसीआई और क्रिकेट साउथ अफ्रीका की टीम लगातार टेस्ट सीरीज के आयोजन को लेकर बात कर रहे हैं कि इसको कैसे आयोजित किया जाना चाहिये। उल्लेखनीय है कि भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच खेली जाने वाली इस सीरीज का शेड्यूल 17 दिसंबर से प्रस्तावित है। इस दौरे पर 3 टेस्ट मैच, 3 वनडे और 4 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है।

हालांकि ईएसपीएन क्रिकइंफो की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई और क्रिकेट साउथ अफ्रीका सीरीज की तारीखों में बदलाव कर रही हैं और दौरे पर खेले जाने वाले 4 मैचों की टी20 सीरीज को स्थगित कर दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का आगाज अब 17 दिसंबर के बजाय 26 दिसंबर पर खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से होगा।

और पढ़ें: IND vs NZ: भारत के नाम रहा वानखेड़े टेस्ट का दूसरा दिन, यह रही मैच की 4 बड़ी बातें

उल्लेखनीय है कि रिवाइज्ड शेड्यूल के लिये अभी तक वेन्यू डिसाइड नहीं किया गया है। हालांकि रिपोर्ट के अनुसार पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जायेगा। जबकि दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से जोहान्सबर्ग के मैदान पर खेला जायेगा तो वहीं पर सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 11 से 12 जनवरी के बीच केपटाउन के मैदान पर खेला जायेगा।

दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज भी केपटाउन में ही खेली जायेगी। गौरतलब है कि टेस्ट सीरीज के इन तीनों वेन्यू का चयन कोरोना वायरस के नये वैरिएंट के आने से पहले हुआ था। हालांकि सीएसए की टीम इन्ही जगहों पर सीरीज का आयोजन कराना चाहती है लेकिन शेड्यूल अभी तक पूरी तरह से डिसाइड नहीं हुआ है। लॉजिस्टिकल और ऑपरेशन दिक्कतों की वजह से सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच जोहान्सबर्ग के बजाय वॉन्डर्स में आयोजित किया जा सकता है।

और पढ़ें: IND vs NZ: 263 रनों की बढ़त होने के बावजूद भारत ने क्यों नही दिया फॉलो ऑन, 6 साल बाद पुजारा ने की ओपनिंग

आपको बता दें कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शनिवार को ही पुष्टि की है भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के दौरे पर 3 मैचों की टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने के लिये जाना है। हालांकि टी20 सीरीज का आयोजन बाद में किया जायेगा। शाह ने यह बात क्रिकबज से बात करते हुए कही है। पिछले कुछ समय में साउथ अफ्रीका टीम ने टेस्ट प्रारूप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है ऐसे में यह देखने लायक होगा कि भारतीय टीम इस दौरे पर कैसा प्रदर्शन करने वाली है।

Story first published: Saturday, December 4, 2021, 20:48 [IST]
Other articles published on Dec 4, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+