IND vs SA: साउथ अफ्रीका दौरे पर कैसा होना चाहिये भारतीय गेंदबाजी का लाइन अप, वीवीएस लक्ष्मण ने दी सलाह

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें विराट सेना ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। कानपुर में खेला गया पहला मैच ड्रॉ रहा था जिसके चलते जो भी टीम इस मैच में जीत हासिल करेगी वो सीरीज अपने नाम करेगी, ऐसे में भारतीय टीम सीरीज को अपने नाम करती नजर आ रही है। वहीं पर भारतीय टीम को इस सीरीज के बाद साउथ अफ्रीका के दौरे पर 3 मैचों की टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने जाना है, जिसकी तैयारियां इस मैच में भी देखने को मिल रही हैं।

और पढ़ें: IND vs NZ: भारत ने 539 रन की बढ़त पर घोषित की पारी, ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने एजाज पटेल

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पहली पारी में 263 रनों की बढ़त हासिल करने के बावजूद दोबारा बल्लेबाजी करने का फैसला सिर्फ इसी वजह से किया ताकि उसके टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को साउथ अफ्रीका दौरे पर कुछ आत्म-विश्वास मिले। हालांकि बल्लेबाज इसका ज्यादा फायदा नहीं उठा सके और अच्छी शुरुआत के बाद बड़ी पारी नहीं खेल सके। इस बीच भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने उन गेंदबाजों को चुना है जिन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम का हिस्सा होना ही चाहिये।

और पढ़ें: IND vs NZ: अर्धशतक लगाने से चूके पुजारा-गिल, बार-बार कर रहे हैं एक गलती

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया में किया है शानदार प्रदर्शन

इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया में किया है शानदार प्रदर्शन

न्यूजीलैंड की टीम के लिये भारतीय स्पिनर्स रविचंद्रन अश्विन (4 विकेट), अक्षर पटेल (2 विकेट) और जयंत यादव (1 विकेट) ने 7 कीवी बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेजा तो वहीं पर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पहले 3 विकेट हासिल कर जबरदस्त शुरुआत दिलाई। इसी के चलते कीवी टीम पहली पारी में महज 62 रन पर सिमट गई। मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाजी से न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज विल यंग, टॉम लैथम और रोस टेलर को आउट कर कीवी टीम को पहली पारी में बैकफुट पर धकेल दिया जहां से कीवी टीम कभी भी वापसी नहीं कर सकी।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम इस सीरीज में अभी तक सिर्फ 2 ही तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है लेकिन यह पहली बार था जब तेज गेंदबाज भी इतना कामयाब साबित हुआ। कानपुर टेस्ट में भारत के लिये ईशांत शर्मा और उमेश यादव ने गेंदबाजी की, लेकिन ईशांत शर्मा विकेटलेस रहे, जिसके चलते उन्हें मुंबई से आराम दिया गया, वहीं कानपुर टेस्ट में उमेश यादव सिर्फ 2 ही विकेट हासिल कर सके। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया में खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किये थे और महज 3 मैचों में 12 विकेट अपने नाम किये। वहीं इंग्लैंड दौरे पर भी उन्होंने 4 मैचों में 14 विकेट हासिल किये थे।

टॉप 3 में शामिल होने चाहिये सिराज

टॉप 3 में शामिल होने चाहिये सिराज

वीवीएस लक्ष्मण ने इस पर बात करते हुए कहा कि मेरे हिसाब से मोहम्मद सिराज भारतीय टीम के टॉप 3 गेंदबाजों में शामिल हैं जिन्हें साउथ अफ्रीका दौरे पर प्लेइंग 11 में जगह मिलनी चाहिये। वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि मोहम्मद सिराज ने जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में गेंदबाजी की है और मुंबई टेस्ट में भी जैसा प्रदर्शन रहा है, उसे देखते हुए मेरे लिये वो गेंदबाजी में तीसरे विकल्प होने चाहिये।

उन्होंने कहा,'यह राहुल द्रविड़ और विराट कोहली के लिये काफी मुश्किल फैसला होने वाला है। यह बहुत हद तक इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप कितने तेज गेंदबाजों के साथ खेलना चाहते हो। आप यह जानते हैं कि भारत के लिये जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी पहले दो गेंदबाज रहेंगे, ऐसे में अगर आप 3 गेंदबाज के साथ जाते हैं तो वहां पर किसे मौका मिलना चाहिये।'

लक्ष्मण से सहमत आकाश चोपड़ा

लक्ष्मण से सहमत आकाश चोपड़ा

वहीं पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी वीवीएस लक्ष्मम के साथ सहमति जताई है और कहा कि साउथ अफ्रीका दौरे के पहले टेस्ट में सिराज को प्लेइंग 11 में होना ही चाहिये।

उन्होंने कहा,'मैं लक्ष्मण से पूरी तरह से सहमत हूं। जब आप कूकाबुरा की गेंद से खेलते हैं तो गेंदबाज चाहता है कि डेक हार्ड को हिट करे और गेंद को अंदर या बाहर की तरफ स्विंग करा सके। साउथ अफ्रीका में ऐसा ही होने वाला है, ऐसे में आप 3 या 4 तेज गेंदबाजों के साथ खेलने के लिये जा सकते हैं लेकिन मोहम्मद सिराज को उस प्लेइंग 11 में होना ही चाहिये।

Story first published: Sunday, December 5, 2021, 16:22 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+