For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SA: क्या नो बॉल पर आउट हुए थे शार्दुल ठाकुर, ओवरस्टेपिंग की तस्वीरें हुई वायरल

IND vs SA
Photo Credit: ICC/Twitter
IND

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर बारिश की वजह से एक दिन खराब हो जाने के बावजूद मैच रोमांचक बना हुआ है। भारतीय क्रिकेट टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जबरदस्त शुरुआत की और पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट खोकर 272 रन बना डाले, हालांकि मैच का दूसरा दिन बारिश की वजह से शुरू नहीं हो सका। इसके बाद जब तीसरे दिन मैच शुरू हुआ तो साउथ अफ्रीका के लिये कगिसो रबाडा और लुंगी एंगिडी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 55 रन देकर 7 विकेट चटका दिये और भारत को 327 पर समेट दिया।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम महज 197 रन ही बना सकी और मोहम्मद शमी (5 विकेट), जसप्रीत बुमराह (2 विकेट) और शार्दुल ठाकुर (2 विकेट) के दम पर अफ्रीकी टीम को 197 रन पर समेट दिया और 130 रनों की बढ़त हासिल कर ली। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 16 रन के स्कोर पर अपना एक विकेट खो दिया था और केएल राहुल के साथ नाइट वाचमैन के रूप में शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी कर रहे थे।

और पढ़ें: सिर्फ 2 सालों में बिखर गया है विराट कोहली का प्रदर्शन, लगातार दूसरे कैलेंडर ईयर में नहीं आया शतक

चौथे दिन जब भारतीय टीम ने बल्लेबाजी करना शुरू किया तो भारतीय फैन्स को उम्मीद थी कि यह जोड़ी टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचायेगी, हालांकि कगिसो रबाडा ने पारी के 13वें ओवर में शार्दुल ठाकुर (10) को मुल्डर के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेज दिया। हालांकि शार्दुल ठाकुर के आउट होने के कुछ देर बाद ही सोशल मीडिया पर उनके विकेट को लेकर विवाद छिड़ गया कि क्या अंपायर की नजरअंदाजी का शिकार हुए हैं ठाकुर।

दरअसल साउथ अफ्रीकी टीम के लिये शानदार गेंदबाजी करने वाले कगिसो रबाडा इस मैच में नो बॉल की दिक्कत से जूझ रहे हैं। वह इस मैच में 17 नो बॉल (11 पहली पारी, 6 दूसरी पारी) फेंक चुके हैं, जिसके चलते जब शार्दुल ठाकुर के आउट होने के बाद कगिसो रबाडा के ओवरस्टेपिंग की तस्वीरें वायरल होने लगी तो यह सवाल उठाया जाने लगा कि क्या शार्दुल ठाकुर को नो बॉल पर आउट दिया गया था। गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के नये नियम के अनुसार लाइन पर नो बॉल देने की जिम्मेदारी थर्ड अंपायर को दे दी गई है, ऐसे में मैदानी अंपायर को नो बॉल से कोई मतलब नहीं होता है।

और पढ़ें: 'अगर कुछ कहा तो पैसे काट लेंगे', सेंचुरियन टेस्ट में DRS के विवादित विकेट पर मयंक अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी

आपको बता दें कि रिप्ले में देखने पर यही लग रहा था कि शार्दुल ठाकुर जिस गेंद पर आउट हुए उस पर कगिसो रबाडा का पैर बाहर जा रहा था, हालांकि थर्ड अंपायर की तरफ से नो बॉल नहीं दिये जाने की वजह से ठाकुर को आउट दिया गया। ठाकुर के आउट होने के बाद भारतीय टीम ने अपने दिन के स्कोर में 140 रन ही जोड़ सकी और 174 पर ऑल आउट हो गई। इसकी वजह से साउथ अफ्रीका के पास चौथी पारी में 305 रनों का लक्ष्य हो गया है।

Story first published: Wednesday, December 29, 2021, 18:08 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+