For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: ईशान-सूर्यकुमार के डेब्यू पर सामने आई राहुल द्रविड़ की स्पीच, वीडियो में जानें क्या कहा

IND vs SL
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच जारी है जिसमें सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं। श्रीलंका की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है, वहीं पर भारतीय टीम के लिये सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन इस मैच में डेब्यू कर रहे हैं। इस मैच में भारतीय टीम के लिये राहुल द्रविड़ बतौर कोच के रूप में पहुंचे हैं जिन्होंने दोनों खिलाड़ियों के डेब्यू करने पर जबरदस्त स्पीच दी है।

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें राहुल द्रविड़ दोनों खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए स्पीच देते नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: T20 World Cup में भारत पर पारी पड़ने वाली है यह गलती, दीपदास गुप्ता ने किया खुलासा

उन्होंने कहा,'भारत के लिये खेलने का मौका मिलना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। आपका परिवार में स्वागत है, यह आपकी और आपके परिवार की कड़ी मेहनत का नतीजा है। यह उनके लिये गर्व करने का समय है। ईशान किशन का आज बर्थडे है तो यह उनके लिये डबल सेलिब्रेशन का मौका है।'

राहुल द्रविड़ की इस स्पीच पर भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी ताली बजाते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय कप्तान शिखर धवन इस वीडियो में ईशान किशन को डेब्यू कैप देते नजर आ रहे हैं तो वहीं पर भुवनेश्वर कुमार ने सूर्यकुमार यादव को कैप पहनाई। श्रीलंका के दौरे पर भुवनेश्वर कुमार उपकप्तान की भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें: IND vs SL: कोलंबो में डेब्यू करते ही ईशान किशन ने रचा इतिहास, खास लिस्ट में हुए शामिल

गौरतलब है कि ईशान किशन अपने जन्मदिन पर डेब्यू करने वाले दूसरे भारतीय और 16वें अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बन गये हैं। ईशान किशन से पहले गुरुशरण सिंह ने अपने जन्मदिन पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 मार्च 1990 को डेब्यू किया था। हालांकि यह गुरुशरण सिंह का पहला और आखिरी वनडे मैच रहा। आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने इस साल 14 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ साथ में टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया था।

Story first published: Sunday, July 18, 2021, 18:05 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+