For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: भारत-श्रीलंका सीरीज में धवन-चहल-भुवनेश्वर पर रहेगी खास नजर, नाम कर सकते हैं यह रिकॉर्ड

IND vs SL
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार (18 जुलाई) से कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होने जा रहा है, जहां पर वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जायेगा। इस मैच में शिखर धवन की कप्तानी में भारत की टीम दशुन शनाका की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम का सामना करेगी। श्रीलंका की कमजोर टीम और भारतीय खिलाड़ियों के टैलेंट को देखते हुए इस सीरीज में भारतीय टीम जीत की प्रबल दावेदार नजर आ रही है, लेकिन इस सीरीज के जरिये भारतीय चयनकर्ता टी20 विश्व कप की टीम का रोडमैप तैयार करने की ओर भी देख रहे हैं।

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली इस सीरीज में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाने की ओर देख रहे हैं, लेकिन इसके साथ ही अगर वो अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकते हैं।

और पढ़ें: T20 विश्वकप को लेकर सौरव गांगुली ने चयनकर्ताओं को किया तलब, पूछा- कैसे मिटेगा 8 साल का सूखा

उल्लेखनीय है कि भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू करना लगभग तय नजर आ रहा है। ऐसे में अगर वो पहले मैच में डेब्यू करते हैं तो वो टी20 क्रिकेट में भारत के लिये डेब्यू करने के बाद वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने के लिये सबसे ज्यादा समय तक इंतजार करने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे। संजू सैमसन को टी20 क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद 5 साल 364 दिन का इंतजार करना पड़ा है।

गौरतलब है कि इस सीरीज के दौरान युजवेंद्र चहल के पास वनडे क्रिकेट में अपने विकेटों का शतक पूरा करने का भी मौका है। उन्हें यह कारनामा करने के लिये महज 8 विकेट की दरकार है। वहीं पर टीम के उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार भी इस सीरीज में अपने 150 विकेट पूरा करने की ओर देख रहे होंगे, उन्हें यह कारनामा करने के लिये 12 विकेट की दरकार है।

और पढ़ें: IND vs SL: कोलंबो में गांगुली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं शिखर धवन, इस खास क्लब में होंगे शामिल

इस मैच में पहली बार कप्तानी करने वाले शिखर धवन मैदान पर उतरते ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। शिखऱ धवन को जहां वनडे क्रिकेट में 6 हजार रन पूरे करने के लिये 23 रन की दरकार है तो वहीं पर श्रीलंका के खिलाफ 1000 रन पूरा करने के लिये महज 17 रन की दरकार है। इसके साथ ही अगर वो 35 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनके 10 हजार रन भी पूरे हो जायेंगे। अगर शिखर धवन 6000 रन पूरे कर लेते हैं तो वो वनडे क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय ओपनर बन जायेंगे।

इसके अलावा शिखर धवन भारतीय टीम की कमान संभालने वाले कप्तान बनने के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे। शिखर धवन 35 साल 225 दिन की उम्र में कप्तानी करते नजर आयेंगे। आपको बता दें कि श्रीलंका की टीम ने भारत के खिलाफ आखिरी बार 1997 में कोई वनडे सीरीज जीती थी।

Story first published: Saturday, July 17, 2021, 21:23 [IST]
Other articles published on Jul 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+