IND vs SL: कोलंबो में गांगुली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं शिखर धवन, इस खास क्लब में होंगे शामिल

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच रविवार से शुरू होने जा रहा है जिसमें शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम खेलती नजर आयेगी। विराट कोहली और शिखर धवन की गैरमौजूदगी में शिखर धवन टीम की कमान संभालते नजर आयेंगे। विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों इस समय इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने पहुंचे हैं। शिखर धवन के लिये पिछला कुछ समय थोड़ा मुश्किल भरा रहा है जिसके चलते उन्हें ओपनिंग में केएल राहुल से कॉम्पिटिशन मिल रहा है, ऐसे मे धवन के लिये यह दौरा और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि इस दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर धवन टी20 विश्व कप की टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।

और पढ़ें: IND vs SL: जानें कब और कहां देख सकते हैं भारत-श्रीलंका मैच का लाइव, कैसा रहेगा पिच का मिजाज

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले मैच में शिखर धवन जीत के साथ आगाज करना चाहेंगे और अगर जीत के साथ वो अपनी फॉर्म को भी बरकरार रखते हैं तो न सिर्फ भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं बल्कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भी पीछे छोड़ते नजर आ सकते हैं।

और पढ़ें: IND vs SL: वसीम जाफर ने की भविष्यवाणी, बताया- कौन बनेगा भारत-श्रीलंका सीरीज का विजेता

सबसे तेज 6 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बनेंगे

सबसे तेज 6 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बनेंगे

शिखर धवन इस समय वनडे क्रिकेट में 5977 रन बना चुके हैं और अगर वो इस मैच में 23 रन बना लेते हैं तो 6000 रन बनाने में कामयाब हो जायेंगे और वनडे क्रिकेट में यह काम करने वाले 10वें बल्लेबाज बन जायेंगे। इसके साथ ही शिखर धवन सबसे तेज 6 हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जायेंगे। इस फेहरिस्त में विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर है जिन्होंने 136 पारियों में 6000 रन का मुकाम हासिल किया, वहीं पर धवन अगर पहले वनडे मैच में यह मुकाम हासिल कर लेते हैं तो वो 140वीं पारी में यह कारनामा करेंगे।

ऐसा करने वाले पहले कप्तान बनेंगे धवन

ऐसा करने वाले पहले कप्तान बनेंगे धवन

उल्लेखनीय है कि इस फेहरिस्त में सौरव गांगुली तीसरे पायदान पर काबिज हैं जिन्होंने 147 पारियों में 6 हजार रन पूरे किये हैं। वहीं ओवरऑल आंकड़ों की बात करें तो शिखर धवन सबसे तेज 6 हजार रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। इस फेहरिस्त में साउथ अफ्रीका के हाशिम हमला (123 पारी) पहले, विराट कोहली (136 पारी) दूसरे और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (139) तीसरे पायदान पर काबिज हैं।

गौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में मैदान पर उतरते ही शिखर धवन यह रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। शिखर धवन भारत के लिये सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी संभालने वाले खिलाड़ी बनेंगे। इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में भारत की कमान संभालने वाले 25वें खिलाड़ी भी बन जायेंगे।

10 हजारी बनने से महज 17 रन दूर

10 हजारी बनने से महज 17 रन दूर

आपको बता दें कि शिखर धवन को वनडे क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ 1000 रन पूरे करने के लिये महज 17 रन की दरकार है और अगर वो पहले मैच में करते हैं तो सबसे कम पारियों में ऐसा करने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे। वहीं पर अगर शिखर धवन इस मैच में 35 रन बना लेते हैं तो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे करने वाले 14वें भारतीय बल्लेबाज बन जायेंगे।

Story first published: Saturday, July 17, 2021, 19:43 [IST]
Other articles published on Jul 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+