For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 विश्वकप को लेकर सौरव गांगुली ने चयनकर्ताओं को किया तलब, पूछा- कैसे मिटेगा 8 साल का सूखा

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की ओर से इस साल आयोजित किये जाने वाले टी20 विश्व कप को लेकर दुनिया भर की टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। भारतीय टीम भी इन्ही तैयारियों को लेकर श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलने पहुंची है। शिखर धवन की कप्तानी वाली इस भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं जो कि इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर विश्वकप की टीम में हिस्सा बनाने का मौका ढूंढते नजर आयेंगे। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने चयनकर्ताओं को टी20 विश्व कप के लिये तलब किया है।

सौरव गांगुली ने चयनकर्ताओं को तलब करते हुए टी20 विश्व कप के रोडमैप को लेकर सवाल किया है कि सेल्कशन कमिटी किस तरह से भारतीय टीम के पिछले 8 सालों से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को मिटाने के लिये क्या प्लान कर रहे हैं।

और पढ़ें: IND vs SL: वसीम जाफर ने की भविष्यवाणी, बताया- कौन बनेगा भारत-श्रीलंका सीरीज का विजेता

स्पोर्टस टुडे की खबर के अनुसार सौरव गांगुली ने चयनकर्ताओं से कहा,'भारत ने पिछले 8 सालों से आईसीसी का कोई टूर्नामेंट नहीं जीता है और टी20 विश्व कप होने से पहले भारत अपनी आखिरी सीरीज खेलने के लिये श्रीलंका पहुंचा हैं, ऐसे में आईसीसी खिताब की जीत के लिये क्या रोडमैप तैयार किया गया है।'

गौरतलब है कि भारतीय टीम ने अपना आखिरी टूर्नामेंट साल 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी के तहत जीता था। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम ने हर आईसीसी टूॉफी के टूर्नामेंट के सेमीफाइनल या फाइनल में जगह बनाने का काम किया है लेकिन एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी है। हाल ही में भारतीय टीम को आईसीसी की विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

और पढ़ें: IND vs SL: जानें कब और कहां देख सकते हैं भारत-श्रीलंका मैच का लाइव, कैसा रहेगा पिच का मिजाज

आपको बता दें कि आने वाले 2 साल में आईसीसी के 3 विश्व कप आयोजित किये जाने हैं, ऐसे में भारतीय टीम कम से कम 2 खिताब अपने नाम करना चाहेगा। इस साल खेला जाने वाली टी20 विश्व कप पहले भारत में आयोजित किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस को देखते हुए इसे यूएई में शिफ्ट कर दिया गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच 17 अक्टूबर को खेला जायेगा जबकि फाइनल मैच 14 नवंबर को आयोजित किया जायेगा।

Story first published: Saturday, July 17, 2021, 21:09 [IST]
Other articles published on Jul 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+