Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs SL: वसीम जाफर ने की भविष्यवाणी, बताया- कौन बनेगा भारत-श्रीलंका सीरीज का विजेता

नई दिल्ली। पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन विश्व क्रिकेट में किया है उससे एक अलग तरह का दबदबा हासिल किया है, हालांकि यह पहली बार है जब भारत अपनी दो टीम एक साथ दो अलग-अलग प्रारूप में उतार रहा है। भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में एक टीम इंग्लैंड के दौरे पर है तो वहीं पर शिखर धवन की कप्तानी वाली दूसरी भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर है। विराट सेना को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है तो वहीं पर शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय टीम 3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलने पहुंची है, जिसका आगाज रविवार (18 जुलाई) से शाम 3 बजे से होगा।

इस बीच कई फैन्स जानना चाह रहे हैं कि भारत की यह बी टीम श्रीलंका दौरे पर कैसा करेगी। श्रीलंका दौरे पर पहुंची भारतीय टीम में ज्यादातर युवा और ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जिन्हें ज्यादा मैच खेलने का अनुभव नहीं है, जबकि इंग्लैंड दौरे पर भारत की मुख्य टीम गई है। सीरीज के बारे में बात करते हुए भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने भविष्यवाणी की है और बताया है कि कौन सी टीम इस सीरीज में विजेता बनेगी।

और पढ़ें: IND vs SL: जानें कब और कहां देख सकते हैं भारत-श्रीलंका मैच का लाइव, कैसा रहेगा पिच का मिजाज

वसीम जाफर ने भारतीय टीम को सीरीज में जीत का अपना पसंदीदा उम्मीदवार बताया और कहा कि इंडियन टीम के पास शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों के साथ ही कुछ ऐसे भी प्लेयर हैं जिन्होंने दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है और किसी भी टीम के सामने शानदार प्रदर्शन करने में सक्षम है।

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए जाफर ने कहा,'भले ही यह भारत की 20 टीम है जिसमें काफी सारे मुख्य खिलाड़ी नहीं हैं लेकिन मैं फिर कहूंगा कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने के लिये यह टीम प्रबल दावेदार है। भारतीय टीम वनडे और टी20 दोनों सीरीज में विजेता बनेगी। हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास इतने टैलेंटेड और काबलि खिलाड़ी हैं। यह काफी मजबूत है इसमें कोई शक नहीं है। इसमें से कई खिलाड़ी वनडे टीम की मुख्य टीम का भी हिस्सा हैं- जिसमें शिखर धवन, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर और युजवेंद्र चहल का नाम शामिल है।'

और पढ़ें: ENG vs PAK: नॉटिंघम टी20 में आया रनों का तूफान, लिविंगस्टोन ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

इस बीच जाफर ने कई ऐसे खिलाड़ियों का नाम भी लिया जो कि इस दौरे पर अपना डेब्यू कर सकते हैं और देखने लायक होगा। जाफर ने बताया कि देवदत्त पाड्डिकल, ऋतुराज गायकवाड़, वरुण चक्रवर्ती और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी देखने लायक रहेंगे।

उन्होंने कहा,'इस सीरीज में कई शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं जिन पर हमारी नजरें होंगी, पृथ्वी शॉ की वापसी हुई है, देवदत्त के पास जबरदस्त टैलेंट है, गायकवाड़ को मौका मिला तो शानदार होगा, वरुण चक्रवर्ती की टीम में वापसी और संजू सैमसन का कमबैक भीदेखने लायक होगा।'

आपको बता दें कि इस साल यूएई में खेले जाने वाले आईसीसी टी20 विश्वकप से पहले भारत की यह आखिरी सफेद बॉल प्रारूप सीरीज होगी। इस कारण कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है जो कि श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर भारत की विश्व कप टीम में शामिल किया जा सकता है।

Story first published: Saturday, July 17, 2021, 18:32 [IST]
Other articles published on Jul 17, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+