For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: दूसरे टी20 में शिखर धवन करेंगे कप्तानी, 5 भारतीय खिलाड़ियों का होगा डेब्यू

IND vs SL
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच जारी 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच क्रुणाल पांड्या के कोरोना पाजिटिव होने के बाद एक दिन के लिये टालना पड़ गया, जिसके बाद बीसीसीआई ने दूसरे मैच को 28 जुलाई के लिये शिफ्ट कर दिया जबकि आखिरी मैच को उसके निर्धारित समय 29 जुलाई को ही रखा है। इस बीच बुधवार को बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि टी20 सीरीज के बचे हुए दोनों मैचों का आयोजन अपने तय समयानुसार किया जायेगा। इसके साथ ही बोर्ड ने क्रुणाल पांड्या के साथ संपर्क में आये 7 खिलाड़ियों को सीरीज से बाहर कर दिया है।

इस लिस्ट में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक चाहर, मनीष पांडे, ईशान किशन और कृष्णप्पा गौथम का नाम शामिल है। माना जा रहा था कि शिखर धवन को भी सीरीज के बचे हुए दोनों मैचों से बाहर होना पड़ सकता है, हालांकि बोर्ड ने साफ किया है कि यह दिग्गज खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ बचे हुए दोनों मैचों में टीम की कमान संभालेगा।

और पढ़ें: Tokyo 2020: मास्क फाड़ा-चीखे चिल्लाये, ओलंपिक मे गोल्ड जीतने पर कोच ने मनाया ऐसा जश्न के वायरल हुआ वीडियो

इसका मतलब है कि टीम के साथ गये स्टैंड बाई खिलाड़ियों के लिये सीरीज के बचे हुए मैचों में डेब्यू करने का मौका है। वहीं क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार कोलंबो के मैदान पर खेले जाने वाले दूसरे मैच में 5 भारतीय खिलाड़ी टी20 प्रारूप में पहली बार डेब्यू कर सकते हैं। इस प्रारूप में पहली बार होगा जब भारतीय टीम एक साथ 5 खिलाड़ियों को डेब्यू करायेगी।

उल्लेखनीय है कि वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम ने आखिरी मैच में 5 खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका दिया जो कि भारतीय टीम के इतिहास में दूसरी बार हुआ था। भारत ने 43 साल पहले वनडे प्रारूप में पहली बार एक साथ 5 खिलाड़ियों को डेब्यू कराया था। रिपोर्ट की मानें तो भारत और श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच में ईशान पोरेल, संदीप वॉरियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर और सिमरजीत सिंह डेब्यू करते नजर आयेंगे।

और पढ़ें: Tokyo 2020: मीराबाई चानू ने किया बड़ा खुलासा, बताया- किस फैसले की वजह से सच हुआ पदक जीतने का सपना

गौरतलब है कि इन खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी टीमों के लिये शानदार प्रदर्शन किया है और अब भारतीय टीम के 7 अहम खिलाड़ियों के बाहर हो जाने के बाद भारत को सीरीज जिताने का जिम्मा इन्हीं पर होगा। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने टी20 सीरीज में फिलहाल 1-0 की बढ़त हासिल की है। भारतीय टीम ने श्रीलंका को पहले मैच में 38 रनों से हराया था।

Story first published: Wednesday, July 28, 2021, 18:07 [IST]
Other articles published on Jul 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+