For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सहवाग-नेहरा ने टी20 विश्वकप के लिये चुनी भारतीय टीम, कई दिग्गजों को किया बाहर

नई दिल्ली। क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप टी20 का आखिरी महामुकाबला साल 2016 में खेला गया था जिसमें वेस्टइंडीज की टीम ने इंग्लैंड को हराकर दूसरा टी20 विश्व कप अपने नाम किया था। इस विश्वकप के बाद आईसीसी ने 4 साल का ब्रेक लिया और 2020 में इसे आयोजित कराने का फैसला लिया, हालांकि दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते यह टूर्नामेंट 5वें साल भी आयोजित नहीं हो सका। इस बीच भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप पर खतरे के बादल कोरोना वायरस की तीसरी लहर के बीच मंडरा रहे थे, लेकिन बीसीसीआई ने समझदारी दिखाते हुए इसे यूएई शिफ्ट कर दिया है।

इसके बाद से यूएई और ओमान की संयुक्त मेजबानी में दुनिया भर की 16 टीमें 5 साल में पहली बार टी20 विश्वकप के लिये भिड़ती नजर आयेंगी। 17 अक्टूबर से 14 नवंबार के बीच खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर दुनिया भर की टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं और द्विपक्षीय सीरीज खेल कर अपनी विश्वकप की प्लेइंग 11 बनाने में जुटी हुई है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम भी श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेलने पहुंचा है।

और पढ़ें: IND vs SL: दूसरे टी20 में शिखर धवन करेंगे कप्तानी, 5 भारतीय खिलाड़ियों का होगा डेब्यू

विश्व कप में जीत के प्रमुख दावेदारों में भारतीय टीम का भी नाम शामिल है। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग और तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने अपनी-अपनी विश्वकप की भारतीय टीम का ऐलान किया है। क्रिकबज से बात करते हुए सहवाग और नेहरा ने सूर्यकुमार यादव समेत हार्दिक पांड्या को भी जगह दी है, हालांकि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम से बाहर रखा है।

माना जा रहा है भारतीय चयनसमिति के लिये विश्व कप की टीम चुनना काफी बड़ी समस्या हो सकती है, हालांकि इन दोनों दिग्गजों ने बेहद आसानी से अपनी प्लेइंग 11 का सेल्क्शन कर लिया है। सहवाग और नेहरा की इस टीम में भारतीय कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा को टीम का आगाज करने की जिम्मेदारी दी गई है। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड के खिलाफ घर पर खेली गई सीरीज में दोनों खिलाड़ियों ने आखिरी टी20 मैच में पारी का आगाज किया था।

और पढ़ें: Tokyo 2020: मीराबाई चानू ने किया बड़ा खुलासा, बताया- किस फैसले की वजह से सच हुआ पदक जीतने का सपना

वहीं पर तीसरे नंबर के लिये केएल राहुल को सबसे बेहतर बताते हुए चौथे नंबर पर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उतारने की बात कही है। दोनों का मानना है कि पंत दिल्ली के लिये इसी नंंबर खेलते हे ओर कई बार विस्फोटक पारियां खेलकर दिल्ली को जिता चुके हैं, ऐसे में भारत के लिये भी कर सकते हैं।

श्रीलंका दौरे पर शानदार फॉर्म में चल ररहे सूर्यकुमार यादव को इस जोड़ी ने 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया है। नेहरा और सहवाग की जोड़ी ने टीम में 3 ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा को मौका दिया है जबकि बतौर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर को कमान सौंपी गई है। आपको बता दें कि सहवाग और नेहरा की इस जोड़ी में पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, दीपक चाहर, शार्दुल ठार, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को शामिल किये है।

Story first published: Wednesday, July 28, 2021, 18:47 [IST]
Other articles published on Jul 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+