कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच पांच वनडे मैच की सीरीज का चौथा मैच कोलंबो में खेला गया। जिसमें भारत ने श्रीलंका को 168 रनों से हरा दिया। भारत इस सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त बना ली है। विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम ने दांबुला में खेला गया पहला वनडे 9 विकेट के बड़े अंतराल से जीत लिया था। हालांकि पल्लेकल में ही खेले गए दूसरे वनडे में भारतीय टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
दूसरे वनडे में श्रीलंका की तरफ से सीरीज में पहली बार खेल रहे अकीला धनंजया ने 6 भारतीय बल्लेबाजों को आउट कर श्रीलंका को जीत की तरफ ढकेल दिया था लेकिन उस समय भारतीय टीम के काम आया पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अनुभव। धोनी ने भुवनेश्नर कुमार के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की और भारतीय टीम को 3 विकेट से जिता दिया। और पल्लेकल में खेला गया तीसरा वनडे भारत 6 विकेट से जीत लिया था।
आपको बता दें कि ये मैच पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना 300वां वनडे मैच खेल था। उन्होंने नाबाद 49 रन बनाए।
इसे भी पढ़ेंः- विकेटों के लिए तरस रहे मलिंगा मदद के लिए जहीर खान के पास पहुंचे
INDvSL: पढ़ें LIVE CRICKET स्कोर