For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: कोलंबो में 'कुलचा' की हुई जबरदस्त वापसी, श्रीलंकाई टीम ने 262 रन पर रोका

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है, जिसका पहला मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के लिये सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने डेब्यू किया तो वहीं पर कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी ने 2 साल बाद मैदान पर एक साथ वापसी की। शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय टीम को टॉस में हार का सामना करना पड़ा तो वहीं पर श्रीलंकाई टीम के लिये अविष्का फर्नांडो और मिनोद भानुका ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 49 रनों की साझेदारी की। 9 ओवर में श्रीलंकाई टीम ने तेजी से रन बनाये और एक बार फिर ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम पहले 10 ओवर में कोई भी विकेट निकाल पाने में नाकाम रहने वाली है।

तभी धवन ने युजवेंद्र चहल को गेंदबाजी के लिये बुलाया और चहल ने पहली ही गेंद पर अविष्का फर्नांडो को कैच आउट करा कर पहला विकेट निकाला। हालांकि इसके बाद भानुका राजपक्ष और मिनोद भानुका ने दूसरे विकेट के लिये तेजी से रन बनाते हुए दूसरे विकेट के लिये साझेदारी की। हालांकि कुलदीप यादव ने भी इस मैच में जबरदस्त वापसी की और एक ही ओवर में दो विकेट हासिल कर भारतीय टीम की वापसी कराई।

और पढ़ें: T20 World Cup में भारत पर पारी पड़ने वाली है यह गलती, दीपदास गुप्ता ने किया खुलासा

कुलदीप यादव ने पारी के 17वें ओवर में पहले भानुका राजपक्षे का विकेट हासिल किया तो फिर वहीं पर मिनोद भानुका को भी इसी ओवर की चौथी गेंद पर आउट कर दोहरा झटका दिया। श्रीलंका की टीम ने इसके बाद छोटी-छोटी साझेदारियां करना जारी रखी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने समय-समय पर विकेट निकालकर वापसी करना जारी रखा।

श्रीलंका की टीम ने 48 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 222 रन बनाये थे लेकिन चामिका करुणारत्ने (43) और दुष्मंत चमीरा ने तेजी से रन जोड़ने का काम किया और आखिरी 12 गेंदों में 32 रन बनाकर स्कोर को 262 पर पहुंचा दिया। श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 50 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 262 रन बनाया है और भारत के सामने 263 रनों का लक्ष्य रखा है।

और पढ़ें: IND vs SL: कोलंबो में डेब्यू करते ही ईशान किशन ने रचा इतिहास, खास लिस्ट में हुए शामिल

आपको बता दें कि श्रीलंकाई टीम के लिये किसी भी खिलाड़ी के अर्धशतक लगाये बिना वनडे मैच में बनाया गया यह सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 253 रन पर बनाये थे। वहीं पर दांबुला के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ 9 विकेट खोकर 232 रन तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

Story first published: Sunday, July 18, 2021, 19:10 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+