For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर चयन के बाद इस युवा गेंदबाज ने सीएसके को कहा शुक्रिया, बोले- IPL से मिला फायदा

IND vs SL
Photo Credit: Twitter

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच जुलाई में खेली जाने वाली सीमित ओवर्स की सीरीज के लिये बीसीसीआई ने 20 सदस्यीय टीम और 5 नेट बॉलर्स का ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर भारतीय टीम के साथ बतौर कोच के रूप में राहुल द्रविड़ के जाने की भी पुष्टि हो गई है। भारतीय चयनकर्ताओं ने 2018 के बाद पहली बार श्रीलंका दौरे पर जा रही भारतीय टीम में 6 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका दिया है तो वहीं पर नेट बॉलर के रूप में जुड़े 5 गेंदबाजों ने भी अब तक भारत के लिये डेब्यू नहीं किया है। इस सीरीज को टी20 विश्व कप से पहले बेंच स्ट्रेंथ की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

और पढ़ें: WTC फाइनल से पहले भारतीय टीम के लिये बड़ा खतरा, रोहित-विराट को परेशान कर रही है इनस्विंग बॉल

वहीं श्रीलंका के खिलाफ नेट बॉलर के रूप में टीम के साथ जुड़े तमिलनाडु के स्पिन गेंदबाज आर साई किशोर ने चयन को लेकर आईपीएल की अपनी फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स को शुक्रिया कहा है। साई किशोर ने तमिलनाडु के लिये घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए इस साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसके बाद उन्हें आईपीएल में सीएसके की टीम ने अपने खेमे में शामिल करने का काम किया।

और पढ़ें: IND vs SL: 2 साल बाद मैदान पर साथ उतरेगी 'कुलचा' की जोड़ी, वापसी के लिये कुलदीप के पास आखिरी मौका

साई किशोर ने सीएसके को कहा शुक्रिया

साई किशोर ने सीएसके को कहा शुक्रिया

किशोर ने अपने चयन के पीछे खेल के प्रति अपनी सीखने की भूख और आईपीएल के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एक महीने तक शेयर किये गये अनुभव को श्रेय दिया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए साई किशोर ने कहा,' सिर्फ सीएसके के खेमे में रहकर सीखना ही मेरे लिये प्लस प्वाइंट साबित हुआ है। मेरा खेल पहले से काफी सुधर गया है। अगर मैं सही शब्दों का इस्तेमाल करूं तो जब आप सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करते हैं तो आपका खेल अपने आप सुधर जाता है।'

सीएसके के साथ सिर्फ प्रैक्टिस से हुआ काफी फायदा

सीएसके के साथ सिर्फ प्रैक्टिस से हुआ काफी फायदा

तमिलनाडु के इस 24 साल के स्पिन गेंदबाज ने घरेलू स्तर पर खेलते हुए तीनों प्रारूपों में अब तक 126 विकेट हासिल करने का काम किया है जिसके दौरान उन्होंने टी20 प्रारूप में रन लुटाने में खासा कंजूसी दिखाई है। टी20 प्रारूप में साई किशोर की इकॉनमी 6 से भी कम है।

सीएसके के साथ अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए साई किशोर ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ने से मुझे काफी फायदा हुआ है। सिर्फ टीम के साथ अभ्यास करने से मैंने अपनी स्किल्स की सीमा में काफी सुधार कर लिया है। आपके लिये माहौल काफी जरूरी होता है। सीएसके के मैनेजमेंट ने हमारा काफी ध्यान रखा और प्रेरित रखने में काफी योगदान दिया।

धोनी के साथ खेलना ही अपने आप में बड़ी बात

धोनी के साथ खेलना ही अपने आप में बड़ी बात

आर साई किशोर का मानना है कि सीएसके के लिये नेट्स में समय बिताकर उनके खेल को लेकर उनकी ओवरऑल समझ में काफी सुधार हुआ है। इस दौरान जब उनसे धोनी के सान्निध्य में खेले गये समय के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे बड़ी सीख बताया।

उन्होंने कहा,'कोई एक चीज नहीं है जिसका नाम लूं... कप्तान धोनी के साथ होना ही आपको काफी कुछ सिखाने का काम करता है। वह बहुत सी ऐसी बातें कहते हैं जो कि हमारे लिये अमूल्य साबित होती हैं। सीएसके में जब उनके अंडर खेलने का मौका मिला तो मुझे अपनी काबिलियत के बारे में बेहतर तरीके से समझने में मदद मिली। मेरे गेम प्लान अब बेहतर हो गये हैं। धोनी और बाकियों को खेल की तैयारी करते हुए देखना काफी बड़ी बात है। मैं भारतीय टीम का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं, मैं इसको लेकर काफी उत्सुक हूं। यह घरेलू क्रिकेट में की गई मेरी मेहनत का फल है।'

Story first published: Saturday, June 12, 2021, 16:35 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+