For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC फाइनल से पहले भारतीय टीम के लिये बड़ा खतरा, रोहित-विराट को परेशान कर रही है इनस्विंग बॉल

WTC final
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से पहली बार आयोजित कराई जा रही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच 18 जून को भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन के मैदान पर खेला जाना है, जहां पर दोनों ही टीम जीत हासिल कर सालों से चले आ रहे खिताब के सूखे को खत्म करना चाहेंगी। इस मैच से पहले जहां न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच एजबास्टन में खेल रही है तो वहीं पर भारतीय टीम साउथैम्पटन में अभ्यास करते हुए इंट्रा स्क्वॉड मैच खेल रही है। फाइनल खेले जाने में 6 दिन का समय बाकी है जिसके दौरान भारतीय टीम 2 तीन दिवसीय इंट्रा स्क्वॉड मैच खेलेगी।

शुक्रवार से शुरू हुए पहले इंट्रा स्क्वॉड मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की टीमों का आमना-सामना देखने को मिला। जहां पर अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली एक टीम में नजर आये तो वहीं पर चेतेश्वर पुजारा, शुबमन गिल और रोहित शर्मा एक टीम में नजर आये। शनिवार को बीसीसीआई ने इस मैच के पहले दिन का एक कंपाइल वीडियो शेयर किया है जिसमें पहले दिन खेले गये इस मैच की कुछ झलकियां देखने को मिल रही हैं।

और पढ़ें: IND vs SL: 2 साल बाद मैदान पर साथ उतरेगी 'कुलचा' की जोड़ी, वापसी के लिये कुलदीप के पास आखिरी मौका

जहां इस वीडियो में शुबमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत के बल्ले से बड़े-बड़े शॉट निकलते नजर आ रहे हैं तो वहीं पर विराट कोहली और रोहित शर्मा की बल्लेबाजी के दौरान फैन्स को परेशान कर देने वाली कुछ तस्वीरें भी नजर आयी। दरअसल इस वीडियो के दौरान सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली अंदर आती गेंदों पर खराब शॉट खेलते नजर आये, जो कि दर्शाता है कि दोनों ही बल्लेबाजों को इनस्विंग गेंद के खिलाफ परेशानी हो रही है।

ऐसे में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच से पहले यह खबर भारतीय टीम के लिये खतरे की घंटी साबित हो सकता है। अगर भारतीय टीम को यह खिताबी मुकाबला जीतना है तो इन दोनों खिलाड़ियों का फाइनल मैच में रन बनाना बेहद जरूरी है। वहीं पर न्यूजीलैंड के लिये टिम साउथी और ट्रेंट बोल्ट जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं और फाइनल मैच में वो इनस्विंग गेंदों का अच्छा इस्तेमाल करते हुए भी नजर आ सकते हैं। ऐसे में दोनों ही खिलाड़ियों को इनस्विंग गेंदों के खिलाफ ज्यादा संभलकर खेलने की दरकार है।

और पढ़ें: ENG vs NZ: एजबास्टन में स्टुअर्ट ब्रॉड ने रचा इतिहास, तोड़ा कर्टनी वॉल्स का बड़ा रिकॉर्ड

आपको बता दें कि जहां पर एक ओर कोहली-रोहित इनस्विंग गेंदों पर मुश्किल में नजर आ रहे हैं तो वहीं पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की शानदार फॉर्म जारी है। इस वीडियो के दौरान पंत बड़े शॉट लगाते हुए नजर आ रहे हैं और वीडियो के अंत में जिस तरह से वो बल्ला उठाकर जश्न मना रहे हैं उससे साफ है कि उन्होंने इस मैच में भी अर्धशतक लगाने का काम किया है।

Story first published: Saturday, June 12, 2021, 15:47 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+