For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर राहुल द्रविड़ को कोच चुने जाने पर सचिन ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिये भारत की बी टीम जाने वाली है जिसके लिये बीसीसीआई ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को टीम के हेड कोच के रूप में नियुक्त किया है जो इस दौरे पर 24 सदस्यीय भारतीय टीम के साथ जायेंगे। उल्लेखनीय है कि जब भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवर्स प्रारूप की सीरीज खेल रही होगी तो उसी वक्त भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही होगी। श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम की कमान शिखर धवन के पास है तो वहीं पर भुवनेश्वर कुमार टीम के उपकप्तान के तौर पर खेलते नजर आयेंगे।

इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने राहुल द्रविड़ को श्रीलंका दौरे पर हेड कोच बनाये जाने को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वो यह काम बखूबी निभाते नजर आयेंगे।

और पढ़ें: WTC फाइनल में जीत छोड़िये भारत के लिये मैच बचाना भी हुआ मुश्किल, न्यूजीलैंड को मिला 139 का लक्ष्य

टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए तेंदुलकर ने कहा,'श्रीलंका दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम भले ही युवा है लेकिन आपको यह समझना होगा कि इन खिलाड़ियों ने राहुल द्रविड़ के साथ पहले से ही काफी समय बिताया है और इस वजह से द्रविड़ को कोच बनाना अच्छा फैसला है। एक हेड कोच का काम होता है कि वो टीम के लिये ड्रेसिंग रूम के अंदर और बाहर अच्छा माहौल बनाये रखते हुए प्रेरित करने का काम करे जिसके लिये आपका खिलाड़ियों के साथ कैमिस्ट्री होना जरूरी है। राहुल के साथ आपको वो देखने को मिलेगा।'

सचिन तेंदुलकर का मानना है कि इस स्तर पर क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों को कोचिंग से ज्यादा अच्छे माहौल की जरूरत होता है, ऐसे में राहुल द्रविड़ से बेहतर शायद ही कोई यह काम कर सकता था।

और पढ़ें: WTC फाइनल में फ्लॉप रहने के बावजूद विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा संगाकारा का बड़ा रिकॉर्ड

उन्होंने कहा,'जब आप अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलते हैं तो आपको कोचिंग की जरूरत तब तक नहीं पड़ती है जब तक की आपकी कोई कमजोरी न हों। खिलाड़ियों को पता होता है कि कवर ड्राइव कैसे खेलनी है या फिर गेंद को स्विंग कैसे कराना है। ऐसे में जहां पर खिलाड़ी कोई दिक्कत महसूस कर रहा हो तो वहीं पर उन्हें अनुभव की जरूरत होती है। इस बीच कोच का काम टीम का महौल अच्छा बनाये रखने का होता है।

गौरतलब है कि भारत को श्रीलंका के खिलाफ 13 जुलाई से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी होगी तो वहीं पर 21 जुलाई से 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। आपको बता दें कि राहुल द्रविड़ को भारत के घरेलू क्रिकेट के विकास का श्रेय दिया जाता है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दबाव को सोखने की कला सिखाने के लिये जाना जाता है।

Story first published: Wednesday, June 23, 2021, 20:16 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+