For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC फाइनल में जीत छोड़िये भारत के लिये मैच बचाना भी हुआ मुश्किल, न्यूजीलैंड को मिला 139 का लक्ष्य

WTC final
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच साउथैम्पटन के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर बारिश के खलल के बाद 33 साल बाद मैच में छठे दिन का इस्तेमाल हो रहा है। बारिश और खराब रोशनी के चलते यह मैच पहले ड्रॉ होता नजर आ रहा था, हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम की खराब बल्लेबाजी के चलते अब यह मैच पूरी तरह से कीवी टीम के खेमे में नजर आ रहा है और विराट सेना के लिये इस मैच को बचाना भी मुश्किल हो रहा है। भारतीय टीम ने तीसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 170 रन पर सिमट गई और न्यूजीलैंड के सामने 139 रनों का लक्ष्य दिया है।

उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड की टीम को इस लक्ष्य को हासिल करने के लिये 53 ओवर्स का स्पेल मिलेगा जिसमें उसे 139 रन बनाने का काम करना है। ऐसे में भारतीय टीम के लिये इस मैच को बचाना भी मुश्किल नजर आ रहा है। साल 2018 के लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गये मैच के बाद यह पहली बार हुआ है जब भारतीय टीम के बल्लेबाज पूरे मैच में कोई अर्धशतक नहीं लगा सके हैं।

और पढ़ें: WTC फाइनल में फ्लॉप रहने के बावजूद विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा संगाकारा का बड़ा रिकॉर्ड

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम महज 217 रन ही बना सकी, जिसके जवाब में कीवी टीम ने 32 रनों की बढ़त हासिल करते हुए 249 रन बनाने का काम किया। वहीं दूसरी पारी में भारतीय टीम ने खराब शुरुआत करते हुए महज 24 रन पर शुबमन गिल का विकेट खो दिया। इसके बाद रोहित शर्मा (30) ने चेतेश्वर पुजारा (15) के साथ पारी को संभालने का काम किया लेकिन टिम साउथी ने हिटमैन को भी वापस पवेलियन भेजकर भारत को दूसरा झटका दिया।

वहीं रिजर्व डे पर जब खेल शुरू हुआ तो फैन्स को उम्मीद थी कि कप्तान विराट कोहली (13) और पुजारा से पहले सेशन में अच्छे रन देखने को मिलेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। काइल जैमिसन ने एक बार फिर कोहली को परेशान करने का काम किया और दोनों बल्लेबाजों को वापस पवेलियन भेजने का काम किया। इसके बाद अजिंक्य रहाणे भी (15) ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने और लंच से पहले भारतीय टीम ने 109 रन पर अपने 5 विकेट खोने का काम किया।

और पढ़ें: WTC Final: करियर के आखिरी मैच में टूटी वॉटलिंग की उंगली, फिर भी कर रहे विकेटकीपिंग

वहीं लंच के बाद भारतीय टीम के लिये ऋषभ पंत (41) और रविंद्र जडेजा (16) ने कुछ हद तक पारी को संभालने का काम किया लेकिन फिर खराब शॉट मारकर पहले जडेजा वैग्नर का शिकार बनें तो वहीं पर पंत ने बोल्ट के खिलाफ खराब शॉट मारकर अपना विकेट गंवा दिया। अश्विन भी 7 रन बनाकर आउट हो गये, जबकि शमी ने 13 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिये टिम साउथी दूसरी पारी में सबसे सफल गेंदबाज बने और 4 विकेट हासिल किये, जबकि ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट, काइल जैमिसन ने 2 विकेट और नील वैग्नर ने एक विकेट हासिल करने का काम किया।

Story first published: Wednesday, June 23, 2021, 19:31 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+