For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

WTC फाइनल में फ्लॉप रहने के बावजूद विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा संगाकारा का बड़ा रिकॉर्ड

WTC final
Photo Credit: ICC/Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच रिजर्व डे में पहुंच चुका है, जहां पर छठे दिन का लंच खत्म होने के बाद भारतीय टीम पर हार का खतरा मंडराता नजर आ रहा है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में कीवी टीम ने 32 रनों की बढ़त हासिल करते हुए 249 रन बनाये। वहीं दूसरी पारी में भारतीय टीम की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही है और उसने अपने 8 विकेट महज 156 रन पर गंवा दिये हैं। ऐसे में भारतीय टीम के लिये मैच को बचाना भी मुश्किल नजर आ रहा है।

भारत के लिये दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (30) ने ठीक शुरुआत दी थी लेकिन कीवी टीम के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए पांचवे दिन ही भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट हासिल कर लिया। हालांकि जब छठे दिन की शुरुआत हुई तो फैन्स को उम्मीद थी कि चेतेश्वर पुजारा (15) और कप्तान विराट कोहली (13) टीम को अच्छी मदद दिलवाते हुए एक अच्छा स्कोर खड़ा करने में मदद करेंगे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं।

और पढ़ें: WTC Final: करियर के आखिरी मैच में टूटी वॉटलिंग की उंगली, फिर भी कर रहे विकेटकीपिंग

काइल जैमिसन ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए दोनों खिलाड़ियों को वापस पवेलियन भेजने का काम किया। विराट कोहली ने इससे पहले भी पहली पारी में खेलते हुए 44 रन बनाने का काम किया और दूसरी पारी में भी सिर्फ 13 रन ही बनाने का काम किया। इस दौरान फैन्स को जिस तरह की बल्लेबाजी से उनसे उम्मीद थी वह उस पर खरे नहीं उतरे और फ्लॉप साबित हुए।

हालांकि इसके बावजूद विराट कोहली ने एक बड़ा इतिहास रचने का काम कर दिया और आईसीसी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं। अपनी 13 रनों की पारी के साथ ही विराट कोहली आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों में 539 रन बनाकर टॉप पर काबिज हो गये हैं। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ने का काम किया जिन्होंने अपने करियर में 531 रन बनाने का काम किया था।

और पढ़ें: काइल जैमिसन के सामने फुस्स हुए विराट कोहली, लगातार दूसरी पारी में बने शिकार

इस फेहरिस्त में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम तीसरे पायदान पर काबिज है जिन्होंने 509 रन बनाने का काम किया था। वहीं पर विराट कोहली भारत के लिये भी आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं। इस फेहरिस्त में सौरव गांगुली दूसरे नंबर पर काबिज हैं जिन्होंने 489 रन बनाने का काम किया है।

Story first published: Wednesday, June 23, 2021, 19:08 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+