For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

1st T20, IND vs WI: कौन है यह 15 साल की शेफाली, जिसने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 30 साल पुराना रिकॉर्ड

नई दिल्ली। पिछले महीने अंतर्राष्टीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाली शेफाली वर्मा ने शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलकर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 30 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अपना पांचवां टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रही शेफाली वर्मा ने शनिवार को डैरेन सैमी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ 73 रनों की पारी खेली और भारत को 84 रन की बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके साथ ही शेफाली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाली भारत की सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने 30 साल पहले 16 साल और 214 दिन की उम्र में अपना पहला टेस्ट अर्धशतक जड़ा था।

शेफाली ने 15 साल और 285 दिन की उम्र में अपना पहला टी20 अर्धशतक लगाया और यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। शेफाली ने 49 गेंद में 73 रन की पारी खेली और पारी के दौरान छह चौके और चार छक्के जमाए। इससे पहले शेफाली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनी थी जिन्होंने पिछले महीने सूरत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना डेब्यू किया था।

और पढ़ें: 5th T20 NZ vs ENG: याद आया विश्व कप का फाइनल, सुपरओवर के रोमांच में फिर हारी न्यूजीलैंड

हरियाणा की इस युवा खिलाड़ी ने अपने करियर के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 46 रन की पारी खेली थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ शेफाली वर्मा ने स्मृति मंधाना के साथ भारत के लिए टी20 में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी बनाया। इन दोनों ने 2013 में थिरूष कामिनी और पूनम राउत के बांग्लादेश के खिलाफ 130 रन की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ा।

दोनों खिलाड़ियों के बीच 143 रन की साझेदारी हुई जिसमें शेफाली वर्मा ने 73 और स्मृति मंधाना 67 की पारी शामिल रही। इन दोनों खिलाड़ियों की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को 84 रनों से करारी शिकस्त दी।

और पढ़ें: 1st T20, IND vs WI: मंधाना-शेफाली की पारियों से भारत का विजयी आगाज, लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Story first published: Sunday, November 10, 2019, 15:22 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+