क्रिकेट : अगर ऐसा हुआ तो टेस्ट क्रिकेट के बाद टी20 क्रिकेट में भी गिरेगी भारत की रैंकिंग

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को कैरीबियाई धरती पर टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 का ताज मिला और उसे पाकिस्तान के हाथों महज 6 दिनों में ही गंवाना पड़ा। वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई।

क्रिकेट की खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंl

दरअसल, बारिश की भेंट चढ़ गए इस मैच का नतीजा ड्रॉ रहा था। इस वजह से रैं​किंग में भारत को नुकसान और पाकिस्तान को फायदा हुआ।

यह भी पढ़ें: ​उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन ओलंपिक में पदक न जीतने वालों से कोयले की खदान में कराएगा काम

अब 27 और 28 अगस्त को अमरीका में भारत वेस्टइंडीज के साथ दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाला है। टीम अमरीका पहुंच चुकी है। इस सीरीज़ में भी भारत की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है क्योंकि अगर भारत यह सीरीज 0-2 से गंवाता है तो उसे टी20 रैंकिंग में नुकसान उठाना होगा और वह नंबर 2 से फिसलकर नंबर 3 पर आ जाएगा।

यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में पहली बार नंबर 1 बन जाने पर पाकिस्तानियों ने उड़ाया भारतीय क्रिकेट टीम का मजाक

भारतीय टीम टी-20 रैंकिंग में फिलहाल 128 अंकों के साथ दूसर नंबर पर है। जबकि 132 अंकों के साथ न्यूजीलैंड की टीम पहले स्थान पर है।

Story first published: Friday, August 26, 2016, 13:29 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+