वर्ल्ड कप 2019 : न्यूजीलैंड ने इतिहास दोहराया तो सेमीफाइनल में हार जाएगा भारत
स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए सेमीफाइनल में भिड़ने वाली टीमों के नाम आखिरकार तय हो चुके हैं। भारत, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और विश्व कप इतिहास की मजबूत टीम आस्ट्रेलिया खिताब की ओर बढ़ने के लिए तैयार हैं। पहला सेमीफाइनल भारत-न्यूजीलैंड के बीच 9 जुलाई को होने वाला है। भारत ने 2011 विश्व कप में खिताब अपने नाम किया था। वहीं 1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारत ने ट्राॅफी उठाई थी। इस बार फिर कप्तान विराट कोहली के पास खिताब पाने का माैका है, लेकिन इसके पहले 'विराट सेना' को न्यूजीलैंड से पार पाना होगा। चाहे भले ही न्यूजीलैंड पिछले 2-3 मैचों में गलतियां करती दिखी पर सेमीफाइनल के लिए उनकी टीम पूरा दम लगाएगी। भारत की राह आसान नहीं रहने वाली। वहीं अगर इंग्लैंड इतिहास को दोहराता है तो भारत फाइनल की दाैड़ से बाहर भी हो सकता है। लेकिन देश के लोगों की दुआएं विराट सेना के लिए हैं ताकि वो यहां पार पाकर फाइनल भी जीते।

इंग्लैंड इतिहास दोहराता है तो हार सकता है भारत
मुकाबला जो होने वाला है वो होगा मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में। यह वही मैदान है जहां भारत को आज से 44 साल पहले न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी। 1975 विश्व कप के एक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटवाया था। उस समय भारतीय टीम के कप्तान श्रीनिवास वेंकटराघवन थे। इस मैच में भारतीय कप्तान ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम निर्धारित 60 ओवर में महज 230 रनों पर ढेर हो गई। जवाब में न्यूजीलैंड ने 58.5 ओवर में ही 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के लिए कप्तान ग्लेन टर्नर ने 114 रनों की पारी खेली। अगर इस बार केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड टीम का सामना इस मैदान पर विश्व कप इतिहास में दूसरी बार होने जा रहा है। अगर न्यूजीलैंड 44 साल पुराना इतिहास जीत के साथ दोहराता है तो भारत फाइनल की दाैड़ से बाहर हो जाएगा।
डु प्लेसिस बोले- हमारी जीत से भारतीय टीम खुश होगी, अब इनके बीच होगा फाइनल मैच

हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
वहीं अगर बात की जाए दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड की तो आंकड़े न्यूजीलैंड के पक्ष में हैं। भारत-न्यूजीलैंड की टीमें इस विश्व कप से पहले विश्व कप में अभी तक 8 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें 3 बार भारत तो 4 बार न्यूजीलैंड जीता है जबकि एक मैच रद्द किया गया। इस विश्व कप में जो इनके बीच मुकाबला होना था वो बारिश के कारण रद्द हो गया था। दोनों के बीच आखिरी मैच 2003 में हुआ था जिसमें भारत ने 7 विकेट से माजी मारी थी। यानि की अब 16 साल बाद भारत-न्यूजीलैंड का विश्व कप में मैच होने वाला है। ऐसे में कीवी टीम चाहेगी कि 2003 में मिली हार का बदला लेकर फाइनल का टिकट कटवाया जाए।
विश्व कप में दोनों देशों के बीच हुए मैचों के नतीजे-
1975 विश्व कप- न्यूजीलैंड 4 विकेट से जीता
1979 विश्व कप- न्यूजीलैंड 8 विकेट से जीता
1987 विश्व कप- भारत 16 रन से जीता
1987 विश्व कप- भारत 9 विकेट से जीता
1993 विश्व कप- न्यूजीलैंड 4 विकेट से जीता
1999 विश्व कप- न्यूजीलैंड 5 विकेट से जीता
2003 विश्व कप- भारत 7 विकेट से जीता

7वीं बार सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
दो बार की चैंपियन टीम इंडिया 7वीं बार विश्व कप के सेमीफाइनल में उतर रही है। वह पिछले 6 में से 3 सेमीफाइनल में जीत हासिल करने में सफल रही है। वह 1983, 2003 और 2011 के फाइनल में पहुंची। इसमें से उसने 1983 और 2011 के फाइनल में जीत हासिल की। न्यूजीलैंड की बात करें तो यह उसका 8वां सेमीफाइनल मुकाबला होगा। हालांकि, सेमीफाइनल में उसका सक्सेस रेट महज 12.5% ही है। वह सिर्फ एक बार ही फाइनल (2015) में पहुंच पाई है। वहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।
VIDEO : धोनी के 'बर्थडे' पर रोहित बोल गए कुछ ऐसा कि सभी पत्रकार लगे हंसने
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
