श्रेयस गोपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड निकिता को किया प्रपोज, शादी के लिये मिली हरी झंडी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी श्रेयस गोपाल ने गुरुवार को अपने फैन्स को बड़ी खुशखबरी देते हुए जिंदगी के नये सफर की शुरुआत की खबर दी है। इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेलने वाले इस खिलाड़ी ने गुरुवार को अपनी गर्लफ्रैंड निकिता को होटल में स्पेशल अरैंजमेंट के साथ शादी के लिये प्रपोज किया और निकिता ने भी उनका हमसफर बनने के लिये हामी भर दी है। श्रेयस गोपाल ने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर डाल कर यह खुशखबरी शेयर की है जिसके बाद उनकी फ्रैंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने भी बधाई दी है।
राजस्थान रॉयल्स ने लिखा कि उन्होंने श्रे-यस कहा, श्रेयस गोपाल और निकिता को सगाई के लिये बधाइयां, रॉयल्स परिवार का हिस्सा बनने के लिये बधाई।
श्रेयस गोपाल आखिरी बार आईपीएल 2021 के सीजन में खेलते नजर आये थे जिसे बायोबबल में कोरोना वायरस के अटैक के चलते बीच में ही रोकना पड़ा। उल्लेखनीय है कि आईपीएल का 14वां सीजन भारत में खेला जा रहा था लेकिन 29 मैच के बाद फ्रैंचाइजी के बायोबबल में कोरोना वायरस फैल जाने के बाद गवर्निंग काउंसिल ने बीच में ही रोकने का फैसला किया।
और पढ़ें: IND vs ENG: रोहित-राहुल के दम पर लॉर्डस में भारत का दबदबा, इंग्लिश गेंदबाजों को जमकर पीटा
इस दौरान श्रेयस गोपाल को ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिल सका था, जहां पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला तो वहीं पर आरसीबी के खिलाफ नाबाद 7 रनों की पारी खेली ती। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो 2 मैचों में वह एक भी विकेट (0/35, 0/40) हासिल कर पाने में नाकाम रहे थे।
गौरतलब है कि आईपीएल 2021 के बचे हुए 31 मैचों का आयोजन अब यूएई के तीन शहरों अबुधाबी, शारजाह और दुबई में किया जाना है जिसका 19 सितंबर से मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच के साथ होगा। वहीं पर इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 15 अक्टूबर को आयोजित किया जायेगा।
और पढ़ें: '1980 से आगे बढ़ो अज्जू भाई', जानें क्यों सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं मोहम्मद अजहरुद्दीन
आपको बता दें कि आईपीएल 2021 के प्लेऑफ और फाइनल मैचों का आयोजन दुबई में ही कराया जायेगा। बीसीसीआई ने पिछले महीने के आखिरी हफ्ते में हुई एसजीएम की बैठक में बायोबबल टू बायोबबल ट्रांसफर की अनुमति देने के साथ ही तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं पर आईपीएल को देखते हुए कैरिबियन प्रीमियर लीग ने भी अपने सीजन को तय समय से पहले आयोजित करते हुए रिशेड्यूल किया है।
इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाड़ियों का इस सीजन हिस्सा बनना मुश्किल नजर आ रहा था क्योंकि इंग्लैंड की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज खेलनी थी, हालांकि अब टीम ने इस दौरे को मार्च 2023 तक टाल दिया है, जिसके बाद इंग्लिश खिलाड़ियों को भी आईपीएल का हिस्सा बनने के लिये हरी झंडी मिल गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications