For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'1980 से आगे बढ़ो अज्जू भाई', जानें क्यों सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं मोहम्मद अजहरुद्दीन

नई दिल्ली। सोशल मीडिया की दुनिया में एक छोटी सी गलती आदमी पर काफी भारी पड़ जाती है, जो कि उसे ट्रोल करवा देती है और अगर वह व्यक्ति कोई मशहूर हस्ती हो तो उसके लिये इससे पीछा छुड़ा पाना आसान नहीं होता है। भारत में क्रिकेट को एक धर्म की तरह माना जाता है और यही वजह है कि क्रिकेटर्स को सोशल मीडिया पर खासा फैन फॉलोइंग भी मिलती है। सोशल मीडिया के आने से जहां पर फैन्स और खिलाड़ियों के बीच की दूरियां कम हुई है तो वहीं पर इससे खिलाड़ियों की निजता में कमी आ गई है।

इस दौरान अगर खिलाड़ी से कोई गलती हो जाती है तो सोशल मीडिया पर उसे बुरी तरह से ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ भी देखने को मिला जिनकी एक छोटी सी गलती ने सोशल मीडिया पर भारी चर्चा बटोर ली है।

और पढ़ें: IND vs ENG: क्या आ गया है पुजारा को टीम से बाहर करने का समय, लॉर्डस में फिर हुए फ्लॉप

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लॉर्डस के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है जिससे पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड चोटिल होकर बाहर हो गये हैं। इसको लेकर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए गलती कर दी जिसके चलते उन्हें ट्रोल होना पड़ गया।

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपने ट्वीट में बड़ी गलती करते हुए स्टुअर्ट ब्रॉड की जगह उनके पिता क्रिस ब्रॉड का नाम लिखा दिया। इस गलती को पकड़ने में सोशल मीडिया ने ज्यादा देर नहीं लगाई और देखते हुए देखते मोहम्मद अजहरुद्दीन सोशल मीडिया पर ट्रोल होते हुए ट्रेंड करने लगे।

अजहरुद्दीन ने अपने ट्वीट में लिखा,'जेम्स एंडरसन और क्रिस बॉड के चोटिल होने का फायदा भारत को लॉर्डस टेस्ट में मिलता नजर आयेगा। भारत के सामने इंग्लैंड की सेकेंड स्ट्रिंग गेंदबाजी अटैक खेलेगी।'

और पढ़ें: IND vs ENG: लॉर्डस के मशहूर स्लॉप पर वसीम जाफर ने किया मजेदार पोस्ट, शार्दुल से भी लिये मजे

अजहर की इस गलती को सोशल मीडिया पर तुरंत ही पकड़ लिया गया जिसको लेकर कुछ फैन्स ने करेक्ट करने की कोशिश की तो वहीं पर कुछ लोगों ने पूर्व कप्तान को ट्रोल करना शुरु कर दिया। वहीं पर एक फैन ने कहा कि अजहरुद्दीन अभी भी 80 के दशक में फंसे हुए हैं और उन्हें वहां से बाहर निकलने की जरूरत है।

वहीं पर एक फैन ने कहा कि इंग्लैंड की टीम के पास अच्छा खासा गेंदबाजी अटैक है और भले ही सेकेंड स्ट्रिंग बॉलिंग के सामने भारत को खेलना पड़ेगा लेकिन यह अटैक भी उतनी ही घातक गेंदबाजी करने का दम रखता है। कुछ लोगों ने स्टुअर्ट ब्रॉड की गैरमौजूदगी से ज्यादा असर न पड़ने की बात कही और कहा कि वो पहले टेस्ट मैच में कुछ खास नहीं कर सके थे और ऐसे में उनके न होने से कुछ फर्क नहीं पड़ेगा।

आपको बता दें कि मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारत के लिये 99 टेस्ट और 334 वनडे मैचों में शिरकत की है और इस दौरान 45.04 की औसत से 6215 टेस्ट रन और 9378 रन बनाने का काम किया था। अजहरुद्दीन ने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच साल 2000 में खेला था लेकिन मैच फिक्सिंग के आरोपों के बाद बीसीसीआई ने उन पर बैन लगा दिया था।

Story first published: Thursday, August 12, 2021, 23:16 [IST]
Other articles published on Aug 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+