For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अश्विन ने बताया किस खिलाड़ी के कारण हुई गेंदबाजी की लय बेहतर

नई दिल्ली। भारतीय टीम के मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन ऑफ स्पिन गेंदबाजों की बात करें तो रविचंद्रन अश्विन का नाम बिना किसी हिचकिचाहट के लिये जाता है। कैरम बॉल के लिये मशहूर यह गेंदबाज अपनी गेंदबाजी में निरंतरता के लिये जाने जाते हैं। हालांकि उनकी बढ़िया गेंदबाजी का राज हर कोई जानना चाहता है। सीमित ओवर्स प्रारूप से पिछले काफी वक्त से दूर रहने वाले रविचंद्रन अश्विन नियमित रूप से टेस्ट टीम में अपना रोल निभा रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए अश्विन ने उस भारतीय खिलाड़ी का नाम बताया जिसके चलते उनकी गेंदबाजी में काफी सुधार हुआ है।

और पढ़ें: अगर हुआ IPL 2020 का आयोजन तो टल सकता है इंग्लैंड का भारत दौरा, जानें क्यों

ईएसपीएनक्रिकइंफो के साथ वीडियोकास्ट में अश्विन ने संजय मांजरेकर के साथ बात की और इसी दौरान बताया कि कैसे महिला टीम के मौजूदा कोच डब्लूवी रमन ने उनकी गेंदबाजी को मजबूत बनाने में मदद की।

उन्होंने कहा,'डब्लूवी रमन, जिन्हें आप एक सीधे-साधे और अनुशासित व्यक्ति के रूप में जानते हैं, उन्होंने ही मेरी गेंदबाजी को बेहतर बनाने में मदद की। उन्होंने मुझे सिखाया कि कैसे गेंद को सटीक रूप से फेंकने के लिये ट्रेन किया। जब मैं हर बार गेंदबाजी करता हूं तो स्पिनर के रूप में कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता और मेरी कोशिश होती है कि मैं उनकी सिखाई बात पर अमल करूं। मेरी कोशिश होती है कि सामने खड़ा बल्लेबाज मेरी हर गेंद को खेले ताकि मुझे विकेट लेने का मौका मिल सके।

और पढ़ें: भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता ने बताया धोनी-कोहली-रोहित की कप्तानी में अंतर

अश्विन ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी और महिला टीम के मौजूदा कोच डब्लूवी रमन की तारीफ करते हुए कहा कि वास्तव में उन्होंने ही मुझे अपनी लय हासिल करने में मदद की।

उन्होंने कहा,' डब्लूवी रमन वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने अपने ज्ञान के साथ या उसके बिना, मेरे अंदर इस आत्मविश्वास को जगाया की मैं खुद से सीख सकता हूं। वह मुझसे कहते रहे, तुम 10% धीमे चल रहे हो या तुम 15% तेज दौड़ रहे हो, और उन्होंने मुझे एक अच्छे रास्ते पर डाल दिया। प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना शुरू किया, और ये वो चीजें हैं जिन्हें मैं अपने करियर में कभी नहीं भूलूंगा। वो बहुत सीधे बोल देते थे, वो दबाव डालते थे जिसके कारण लोगो ने उनके पास जाना बंद कर दिया।'

और पढ़ें: 'पीसीबी को रोहित शर्मा से सीखना चाहिये', इमाम उल हक ने बताया पाकिस्तान टीम के फेल होने का कारण

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के चलते इन दिनों पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है, जिसके कारण क्रिकेट भी पूरी तरह से बंद हैं।हालांकि इस बीच खिलाड़ी अपने सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नजर आ रहे हैं, जिसमें रविचंद्रन अश्विन का नाम भी शामिल है।

Story first published: Sunday, May 3, 2020, 15:18 [IST]
Other articles published on May 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+