Video: हरमनप्रीत कौर ने शेयर की जबरदस्त 'मैजिक ट्रिक', फैन्स रह गये हैरान

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली घातक महामारी कोरोना वायरस के चलते इस वक्त कई देश लॉकडाउन में जा चुके हैं और खेल जगत के ठप्प होने की वजह से दिग्गज खिलाड़ी भी इन दिनों घर पर बंद हैं और अपने परिवार के साथ घर पर समय बिता रहे हैं। इस दौरान खिलाड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं। कोई खिलाड़ी या तो टिकटॉक वीडियो बना रहा है तो कोई खाली समय में नये-नये कारनामे भी करते नजर आ रहे हैं। इस बीच भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक 'मैजिक ट्रिक' करती नजर आ रही हैं।

हरमनप्रीत कौर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इसे देखकर फैन्स भी काफी हैरान नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: क्रिस वोक्स को IPL से नाम वापस लेने से अफसोस, जानें क्या कहा

करियर में अभी तक 99 वनडे और 114 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुकीं हरमनप्रीत कौर ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर यह वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने जादू दिखाया। इससे उनके फैंस भी हैरान रह गए।

सोशल मीडिया पर हरमनप्रीत कौर की ओर से शेयर किये गये इस वीडियो में वह आइने के सामने खड़ी नजर आ रही हैं और एक गेंद को गिलास में डाल रही हैं लेकिन खास बात यह है कि गेंद शीशे के आर-पार चली जाती है। एक बार तो ऐसा लगा कि जैसे शीशे के दूसरी ओर उनकी ही तस्वीर ने गेंद को अपने गिलास में पकड़ लिया हो।

और पढ़ें: क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा रिकॉर्ड है सहवाग के नाम, ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

अपनी इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मिरर, मिरर ऑन द वॉल, व्हू द रियलेस्ट ऑफ देम ऑल (इन सभी में कौन सा असली है)।'

भारतीय कप्तान का यह वीडियो सोशल मीडिय पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद कई फैन्स ने उनसे पूछा कि वह कैसे इसे कर पा रही हैं। कुछ ने इसके पीछे का राज भी पूछा।

और पढ़ें: 'बॉल टैंपरिंग में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम थी शामिल' इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का बड़ा बयान

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर हरमनप्रीत कौर अक्सर वीडियोज पोस्ट करते नजर आती हैं इससे पहले भी वह लॉकडाउन के दौरान एक्सरसाइज करने की वीडियो शेयर कर चुकी है जिसे फैन्स ने काफी किया।

देखें वीडियो:

View this post on Instagram

Mirror, mirror on the wall, who the realest of them all.

A post shared by Harmanpreet Kaur (@imharmanpreet_kaur) on

Story first published: Thursday, April 23, 2020, 18:16 [IST]
Other articles published on Apr 23, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+