For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

82 गेंदों में सामने आई शिखर धवन की बड़ी कमजोरी, विश्व कप से पहले विराट भी हो जाएंगे चिंतित

टीम इंडिया लगभग 90 दिनों बाद वर्ल्ड कप 2019 में सॉउथम्पटन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना मुकाबला खेल रही होगी लेकिन विराट कोहली की 'ड्रीम टीम' की समस्या एक के बाद एक कर सामने आ रही है।

नई दिल्ली : टीम इंडिया लगभग 90 दिनों बाद वर्ल्ड कप 2019 में सॉउथम्पटन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना मुकाबला खेल रही होगी लेकिन विराट कोहली की 'ड्रीम टीम' की समस्या एक के बाद एक कर सामने आ रही है। हैदराबाद ODI में भी उनकी टीम की एक ऐसी कमजोरी सामने आई है जिससे न सिर्फ विराट और टीम मैनजेमेंट का 'सिरदर्द' बढ़ने वाला है बल्कि भारतीय टीम की सबसे मजबूत कड़ी कही जाने वाली इस जोड़ी की समस्या का समाधान जल्द ढूंढना होगा।

बेफिक्र दिखे धवन

बेफिक्र दिखे धवन

विराट कोहली के मुताबिक "दुनिया की हर टीम बचे मैचों में अपना बेस्ट कॉम्बिनेशन ट्राय करना चाहती है और बेस्ट टीम चुनने की तैयारी करेगी"। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 ODI की सीरीज को विश्व कप 2019 से पहले आखिरी परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसी स्थिति में शिखर धवन का फॉर्म टीम इंडिया की चिंता बढ़ा सकता है। हैदराबाद ODI में शिखर धवन पहली गेंद पर ही आउट हो गए। वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए,न उनके चेहरे पर शिकन दिखी और न ही उन्हें ऐसा लगा कि जिस विश्व कप की तैयारी में टीम इंडिया जुटी है उन्हें इसकी कोई फिक्र है। वो मुस्कुराते हुए पवेलियन लौट रहे थे। हो सकता है इसका दूसरा पक्ष भी हो।

GOOD READ : लोकेश राहुल को क्रिकेट में नया 'जीवनदान' देने वाले शख्स की कहानी

न्यूजीलैंड में सामने आई कमजोरी

न्यूजीलैंड में सामने आई कमजोरी

शिखर धवन के फॉर्म में हाल के दिनों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। उनकी सबसे बड़ी कमजोरी बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने दिखी और वो न्यूजीलैंड दौर के बाद से अपने रिदम की तलाश में दिखे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 श्रृंखला में भी वे रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे। टी-20 श्रृंखला में मिली हार के बाद विराट ने कहा था "हम हार या परिणाम से बहुत चिंतित नहीं हैं, क्योंकि हमारा ध्यान वर्ल्ड कप की तैयारी पर है" लेकिन धवन का फॉर्म विराट की चिंता बढ़ा सकता है। सोशल मीडिया पर जहां लोकेश राहुल को टीम में जगह न मिलने के बाद लोग सवाल पूछ रहे हैं वहीं एक यूजर ने तो मजाकिए अंदाज में लिखा कि धवन के फॉर्म को देखकर अभी सबसे अधिक खुश लोकेश राहुल हो रहे होंगे।

82 गेंदों में खुली पोल

82 गेंदों में खुली पोल

शिखर धवन पिछली सात पारियों में एक भी बड़ा स्कोर बनाने में नाकमयाब रहे हैं। उन्होंने इन पारियों में कोई भी अर्धशतक नहीं बनाया है। धवन की सबसे बड़ी कमजोरी बाएं हाथ के गेंदबाज के सामने आई है। साल 2019 में खेले ODI मुकाबलों में टीम इंडिया के 'गब्बर' 82 गेंदों में महज 47 रन बना पाए हैं और 6 बार आउट हुए हैं। न्यूजीलैंड के दौरे पर ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें 68 गेंदों में चार बार आउट किया है वहीं ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बेहरनडोर्फ़ ने 14 गेंदों में दो बार आउट किया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के सामने धवन बेबस दिखे हैं और अक्सर अंदर आती और बाहर जाती गेंदों पर आउट होते नजर आए हैं। वैसे तो ट्रेंट बोल्ट सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल टीम में उनके साथी खिलाड़ी थे लेकिन कहीं ये आंकड़े धवन का टिकट वर्ल्ड कप से साफ न करवा दें। उनके पास फॉर्म वापस पाने के लिए अनुमानित चार ODI मुकाबले हैं अगर उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौका मिलता रहा।

ALSO READ : इस तीन फॉर्मूले से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत सकती है टीम इंडिया

Story first published: Saturday, March 2, 2019, 20:15 [IST]
Other articles published on Mar 2, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+