Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL Auction: 12वें सीजन के लिये 973 खिलाड़ियों ने दिया आवेदन, 73 जगह के लिये होगी नीलामी

नई दिल्ली। आईपीएल के 12वें संस्करण के लिये नीलामी की तैयारियां अपने चरम पर है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस साल आईपीएल की नीलामी के लिये कुल 971 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। आईपीएल की नीलामी के लिये पंजीकरण की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2019 थी, जिसके बाद सोमवार को बीसीसीआई ने खिलाड़ियों कि लिस्ट जारी की है। आईपीएल के 12वें सीजन की नीलामी इसी महीने की 19 तारीख को कोलकाता में होगी।

आईपीएल की नीलामी के लिये 8 टीमों में 73 खिलाड़ियों को भरा जाना है। इन जगहों के लिये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे 215 खिलाड़ियों ने अप्लाई किया जबकि 754 खिलाड़ी जो अभी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने का इंतजार कर रहे हैं उन्होंने पहली बार आईपीएल में पंजीकरण कराया है। इतना ही नहीं नीलामी के लिये दो खिलाड़ी एसोसिएट नेशन के हैं।

और पढ़ें: AUS vs PAK: माइकल वॉन ने बताया कौन सी टीम कंगारुओं को घर में चटा सकती है धूल

पंजीकरण कराने वाले 19 भारतीय खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेला है जबकि 634 भारतीय ऐसे खिलाड़ी ऐसे हैं जो अभी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने का इंतजार कर रहे हैं। इनके अलावा 60 ऐेसे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कदम नहीं खेला है लेकिन कम से कम एक आईपीएल मैच जरूर खेला है।

विदेशी खिलाड़ियों की बात की जाए तो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पप खेल चुके 196 विदेशी खिलाड़ियों ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए पंजीकरण कराया है। वहीं 60 ऐसे विदेशी खिलाड़ी हैं जो अभी तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नहीं खेले हैं। ह्यूज एडमेडेस एक बार भी नीलामीकर्ता की भूमिका में होंगे।

और पढ़ें: T20: इस खिलाड़ी ने 13 गेंद में झटके 6 विकेट, नहीं दिया एक भी रन, दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे

नीलामी के लिए पंजीकरण कराने वाले खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा आस्ट्रेलिया के 55 खिलाड़ी हैं। दक्षिण अफ्रीका के 54, श्रीलंका के 39, न्यूजीलैंड के 24, इंग्लैंड के 22, वेस्टइंडीज के 34 अफगानिस्तान के 19, बांग्लादेश के छह, जिम्बाब्वे के तीन, नीदरलैंड्स और अमेरिका के एक-एक खिलाड़ी हैं।

Story first published: Monday, December 2, 2019, 21:54 [IST]
Other articles published on Dec 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+