Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दीपक पुनिया के पास World Wrestling Championship में इतिहास रचने का मौका, फाइनल में पहुंचे

नई दिल्ली। विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में शनिवार को भारत के युवा पहलवान दीपक पुनिया इतिहास रचने के एक कदम और करीब आ गए हैं। ओलिम्पिक में जगह बनाने के बाद दीपक पुनिया ने 86 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में जगह बनाकर विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में भारत का पदक पक्का कर लिया है। अगर दीपक फाइनल जीत जाते हैं तो वह विश्व चैम्पियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। दीपक ने सेमीफाइनल में स्विट्जरलैंड के स्टेफन सेइचमुथ को 8-2 से मात दे फाइनल में जगह बनाई। दीपक के पास भारत के लिए इतिहास रचने का मौका है। फाइनल में उनका सामना ईरान के हसन याजदानिचाराटी से होगा।

दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार ने 2010 में मास्को में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। दीपक पहले ही ओलम्पिक कोटा हासिल कर चुके हैं। पहला राउंड काफी कड़ा रहा। दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया। लेकिन अपने दूसरे राउंड में हमेशा से अच्छा करने वाले दीपक ने यहां टेकडाउन से लगातार अंक ले फाइनल में प्रवेश किया। दीपक ने हाल ही में जूनियर विश्व चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया था।

और पढ़ें: World Wrestling Championship के सेमीफाइनल में पहुंचे दीपक, राहुल, पुनिया ने ओलिम्पिक में बनाई जगह

वहीं भारतीय खिलाड़ी राहुल अवारे विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में हार गए हैं। राहुल को जॉर्जिया के बेका लोमाटड्जे ने 61 किलोग्राम भारवर्ग के मुकाबले में 10-6 से मात दी। राहुल अब रविवार को कांस्य पदक के लिए मुकाबला खेलेंगे।

राहुल जॉर्जिया के पहलवान के सामने कमजोर साबित हुए। पहले राउंड में बेका ने उन्हें गिराया और फिर पलट कर चार अंक ले राहुल को दबाव में ला दिया। इसके बाद उन्होंने तीन अंक और लिए जबकि राहुल किसी तरह एक अंक लेने में सफल रहे। पहले राउंड के बाद बेका 7-1 से आगे थे।

दूसरे राउंड में आने के कुछ देर बाद ही राहुल ने एक अंक और लिया और फिर चार अंक ले स्कोर 6-8 कर जीत की ओर बढ़ने की कोशिश की लेकिन बेका ने काउंटर पर दो अंक और लेकर राहुल को हार के लिए मजबूर कर दिया। राहुल ने क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान के रासूल कालिएव को 10-7 से हराया।

और पढ़ें: एशेज में शानदार गेंदबाजी का जोफ्रा आर्चर को मिला इनाम, ECB ने दिया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

प्री क्वार्टर फाइनल में उन्होंने तुर्केमेनिस्तान के केरिम होजाकोव को 13-2 से हराया था।

Story first published: Saturday, September 21, 2019, 17:34 [IST]
Other articles published on Sep 21, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+