
विजेता कप्तान रोहित शर्मा-
मुंबई इंडियंस को आईपीएल खिताब जीतने के लिए 20 करोड़ रुपए मिलेंगे। यह रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई की टीम का चौथा खिताब है। इससे पहले रोहित मुंबई को 2013, 2015, 2017 में भी जीत दिला चुके हैं। रोहित ने इस मौके पर अपनी 25 सदस्यीय टीम, सपोर्ट स्टॉफ आदि सब की तारीफ की। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने इस टूर्नामेंट में टीम के हिसाब से जो प्लान किया था, वैसा ही किया। अंतिम गेंद पर विकेट लेकर जीत दिलाने वाले मलिंगा को रोहित ने चैंपियन बताया।

रनर-अप टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी
उपविजेता के रूप में चेन्नई की टीम को 12.5 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। मैच के बाद धोनी ने कहा है कि दोनों ही टीमों ने गलतियां की लेकिन कम गलतियां करने वाली टीम विजेता बनी। धोनी ने अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए अब अपना अगला ध्यान विश्व कप पर लगाने की बात कही है। वहीं, अगले आईपीएल में भी खेलने की इच्छा जताते हुए उन्होंने कहा कि उम्मीद करता हूं कि आप लोग हमको अगले साल भी देखेंगे।

इमरान ताहिर और डेविड वार्नर
सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी को 10 लाख रुपए मिलेंगे। ऑरेंज कैंप सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर के पास है। जबकि टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए मिलने वाली पर्पल कैप चेन्नई सुपर किंग्स के इमरान ताहिर के पास है। सबसे ज्यादा विकेट के लिए उनको भी दस लाख रुपए मिलेंगे। ताहिर के नाम इस सीजन में 17 मैचों में 26 विकेट हैं। वहीं वार्नर ने भी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 12 मैचों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 692 रन बनाए हैं।
IPL 2019: धोनी की बेटी जीवा ने सिखाई ऋषभ पंत को हिंदी की वर्णमाला, वायरल हुआ VIDEO

राहुल चाहर, केएल राहुल, शुभमन गिल-
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी राहुल चाहर को इस टूर्नामेंट का गेम चेंजर प्लेयर ऑफ द सीजन घोषित किया गया है। जबकि लोकेश राहुल स्टाइलिश प्लेयर ऑफ द सीजन बने। इन दोनों को 10-10 लाख रुपए मिले। इसके अलावा शुभमन गिल इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने हैं। उनको भी इतनी ही राशि मिली है।
IPL 2019: गेंदबाजी से ज्यादा इस बात के लिए बुमराह को मिल रही है हर तरफ से तारीफ

हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल
इन तीनों खिलाड़ियों का नाम बल्लेबाजी में तूफान का पर्याय है। पांड्या ने जहां सीजन का सबसे तेज फिफ्टी का अवॉर्ड पाया तो वहीं 204.81 के स्ट्राइक रेट के साथ रसेल सुपर स्ट्राइकर बने। जबकि पोलार्ड को सुरेश रैना का शानदार कैच लेने के कारण परफेक्ट कैच ऑफ द सीजन का पुरुस्कार मिला है। इन तीनों ही खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपए मिले हैं। रसेल को इस राशि के अलावा एक कार भी दी गई है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने फाइनल में शानदार गेंदबाजी की, जिसके चलते उनको 5 लाख रुपए की इनामी राशि मिली।


Click it and Unblock the Notifications
